जन्मदिन स्पेशल: इस अभिनेत्री के मुस्कान के आज भी हैं लाखों दीवाने - Khabar NonStop
चुलबुली सी आँखें और दिल चुरा लेने वाली मुस्कान से सबको दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला का आज 50 वां जन्मदिन है। ‘मिस इंडिया’ रही जूही के अंदाज आज भी दर्शकों को लुभाती हैं।
जूही का जन्म 13 नवंबर 1967 को हुआ था। बचपन ही जूही में ग्लैमर की ओर रूचि थी। वर्ष 1984 में जूही ने ‘मिस इंडिया’ का ख़िताब जितने के बा उन्होंने ‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में उन्हें ‘बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जूही ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुवात वर्ष 1986 में फिल्म ‘सल्तनत’ से की थी लेकिन ये फिल्म उन्हें कामयाबी नहीं दिला पायी। इसके बाद जूही ने साउथ की फिल्मों की ओर रुख कर लिया। वर्ष 1987 में आयी कन्नड़ फिल्म ‘प्रेमालोक’ जूही चावला के कैरियर की पहली हिट फ़िल्म साबित हुई।
जन्मदिन स्पेशल: श्रीदेवी ने बांधी थी राखी फिर कर ली शादी
वर्ष 1988 में जूही ने एक बार फिर बॉलीवुड में कदम रखा और उन्होंने नासिर हुसैन के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘कयामत से कयामत तक में काम किया और इस फिल्म की सफलता ने उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान दी। इस फिल्म के लिए उन्हें उस साल नवोदित अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। जूही ने वर्ष 1995 में बिजनेसमैन जय महता से शादी करली और अब वो अपने बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताती हैं। जूही ने अपने ने अपने सिने कैरियर में लगभग 80 फ़िल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि पंजाबी, मल्यालम, कन्नड़, तमिल, तेलगु और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। वो काफी समय तक बॉलीवुड में एक्टिव रही हैं और उनकी आखिरी फिल्म 2016 में आई ‘चॉक एंड डस्टर’ है। जूही शाह रुख़ ख़ान की आईपीएल टीम कोलकाता नाईटराइडर्स की पार्टनर भी हैं।
जन्मदिन स्पेशल: फिल्म दुश्मन ने मिली थी पहचान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yxq6Az
Comments
Post a Comment