जान्हवी कपूर की पहली डेब्यू होगी ‘धड़क’ - Khabar NonStop
वरिष्ठ अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के फिल्मों में आने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही थी कि वो किस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करेंगी। हालांकि बुधवार शाम को निर्देशक करण जौहर ने जान्हवी कपूर के फिल्म की घोषणा कर ही दी।
पद्मावती: सिद्धार्थ ने कहा बिना फिल्म देखे नहीं लगा सकते इल्जाम
करण ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
करण जौहर पहले अपने सोशल मीडिया पर बस इस बात की जानकारी दी की धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो फिल्म उद्योग की फैमिली में दो और मेंबर जोड़ रहे हैं लेकिन इसके लिए आपको कुछ वक़्त इन्तजार करना पड़ेगा। और कुछ ही घंटो के बाद शाम 5 बजे उन्होंने इस बात की घोषणा की कि, “जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन प्रस्तुत करते हैं फिल्म ‘धड़क’ से ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर को”।
video: बेटे अबराम के साथ मस्ती करते नजर आए SRK
सैराट की हिंदी रिमेक होगी धड़क
आपको बता दें कि फिल्म ‘धड़क’ वर्ष 2016 में आई मराठी फिल्म उद्योग की हिट फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक हैं। जान्हवी कपूर इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रही हैं। वहीँ ईशान खट्टर शाहिद कपूर के साथ दो दो फिल्मों में काम कार चुके हैं हलांकि प्रमुख भूमिका के तौर पर यह उनकी भी पहली फिल्म होगी। फिल्म ‘धडक’ शशांक खेतान द्वारा निर्देशित होगी और धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AKf3Vo
Comments
Post a Comment