कितनी भी कोशिश कर लो पद्मावती तो रिलीज होकर रहेगी: सुधीर मिश्रा - Khabar NonStop
फिल्म ‘पद्मावती’ का विवाद बढ़ते देखकर अब पूरा फिल्म उद्योग संजय लीला भंसाली के समर्थन में उतर गया हैं। बीते सोमवार को भारतीय फिल्म और टीवी निर्देशक एसोसिएशन द्वारा फिल्म के समर्थन के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सुधीर मिश्रा, अशोक पंडित, राहुल रवैली, सुशांत सिंह, विक्रम गोखले जैसे कई फ़िल्मी विशेषज्ञ शामिल हुए। मीडिया से बात करने के दौरान सुधीर मिश्रा ने कहा, “लोग फिल्म खिलाफ कितना भी बोल ले पर फिल्म को रिलीज करने से नहीं रोका जा सकता।
GQ फैशन में दिखा दीपिका समेत इन स्टार्स का जलवा
#WesupportPadmavati अभियान
#WesupportPadmavati अभियान के तहत पूरा उद्योग भंसाली के समर्थन में नज़र आ रहा हैं। यह अभियान कलाकारों और फिल्म उद्योग के स्वतंत्रता के लिए चलाया जा रहा है। क्योंकि संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ का करणी सेना, राजपूत और क़ुछ राजनैतिक दलों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा हैं। फिल्म के खिलाफ जाने वाले लोगो का मानना है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई हैं।
सुधीर मिश्रा का कहना
विवादों पर बात करते हुए सुधीर मिश्रा ने कहा, ”यह मुद्दा बेबाक हैं, क्योंकि लोगों ने फिल्म देखी नहीं है, फिर भी इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। संजय लीला भंसाली एक अनुभवी निर्देशक है और उन्होंने इन अफवाहों का खंडन भी किया हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर फिल्म प्रमाणीकरण बोर्ड है जो फिल्मों को देखने के बाद ही प्रमाणपत्र जारी करता हैं। बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी फिल्म उद्योग से ही रहे हैं उन्हें इस बात का बखूबी अंदाजा है की बड़ी फिल्मों का असर समाज पर किस तरह पड़ता हैं। तो आम लोग क्यों परेशान है। अगर फिल्म में कोई आपत्तिजनक सीन होगा तो बोर्ड इस मुद्दे को समझेगा।
‘फुकरे रिटर्न्स’ का ट्रेलर रिलीज देखें
अधिकारों का हनन
मुझे लगता है कि यह हमारे स्वतंत्र अधिकारों का हनन है। अगर आप फिल्म में देखते हैं कि इतिहास से छेड़छाड़ की गई है तो उसके खिलाफ बोले, लिखे पर आप फिल्म को ना रिलीज करने की कितनी भी कोशिश कर ले फिल्म तो रिलीज होकर रहेगी। ”
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2moEl9d
Comments
Post a Comment