sss

; //]]>

योगी राज में भूख से तड़प कर मर रही हैं गायें, कौन है जिम्मेदार ? - Khabar NonStop

mathura

मथुरा- भाजपा सरकार गौ रक्षा और गौ पालन के लिये कई योजना चला रही है लेकिन मथुरा के राधा मोहन जी गौशाला में बगैर चारे के भूखे तिल-तिल तड़प कर दम तोड़ रही हैं गाय। गायों की देख-रेख करने वाला अब कोई नहीं है। इस ओर ना तो किसी धार्मिक सगंठन का ध्यान है और ना ही सरकार इनकी कोई सुध ले रही है। इसी लिये दो तीन गाय रोजाना मर रही है।

आखिर क्यों मर रही हैं गायें ?

mathura

वृंदावन इलाके के चौमुहा में आज से करीब दस वर्ष पूर्व बनी श्रीराधामोहन जी मंदिर की एक एकड़ जमीन पर गौशाला में उस वक्त कई किस्म की दुधारू गायें हुआ करती थी और गांव के लोगों एक समिति बना कर आपसी सहयोग से गायों की देख-रेख किया करते थे। लेकिन अब वो समिति भंग कर दी गयी है। इसलिए यहाँ गाय भूख के मारे तड़प तड़प कर अपना दम तोड़ने लगी हैं। श्रीराधामोहन जी मंदिर के महंत बाबा बल्लभदास ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के लोगों ने अपनी समिति बना रखी थी जो गौशाला की देख-रेख करती थी। कुछ असामाजिक तत्वों ने समिति को भंग करा दिया। तब से वहां गायें भूखी मर रही हैं। उनका कहना था कि गौशाला को हाईवे चौरीकरण के दौरान 53 लाख रूपया मुआवजे के रूप में मिला था। जब तक पैसा रहा गायों की सेवा होती रही, लेकिन अब उनके हाथ में कुछ नहीं है। गौशाला में नई समिति बनेगी, तभी व्यवस्था सुधरेगी। फिलहाल, गायों के लिए चारे की व्यवस्था की जा रही है।

पांच फीसदी कमीशन मांगने पर मरी 200 गायें!

भूमाफिया चाहते हैं जमीन पर कब्जा 

वहीं, दबी जुबान से ग्रामीणों का कहना था कि गौशाला की जमीन पर भूमाफियाआें की नजर है। इधर प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मरती हुयी गाय के मामले मे कहा कि, गाय को बचाया जायेगा और हमने टीम वहाँ भेज दी है। वहीं, जिन लोगों ने इस गौशाला के मुआवजे के पैसों को हड़पा है उनके खिलाफ कार्यवाही कराई जायेगी ।

हिन्दुओं के ह्रदय से निकल रही है गाय 

साध्वी ऋतम्भरा ने गौशाला में तड़पती इन गायों को लेकर कहा कि, यदि मथुरा के सेठ लोग इस जिम्मेदारी को लें तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि, आज हिन्दू समाज के घर से गाय निकल रही है, इससे भी ज्यादा चिंता की बात है कि हिन्दुओं के ह्रदय से गाय निकल रही है।

गाय-भैंस, कुत्ता, बिल्ली पालने पर लगेगा टैक्स, कराना होगा रजिस्ट्रेशन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hQbW7k

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop