ई रजिस्ट्री से कभी खुशी कभी गम - Khabar NonStop
बुलंदशहर-सिकंदराबाद। ई रजिस्ट्री की शुरूआत से जहां अधिकारीयों को काम के बोझ से राहत का अहसास हुआ है। वहीं, सरवर डाउन होने से रजिस्ट्री कराने वालों की सिर दर्दी बढ़ गई है। सब रजिस्टार ने गत छह रोज में 136 ई रजिस्ट्री होने पर संतोष जताया है।
आखिर क्यों! बीमार पिता को एंबुलेंस में रजिस्ट्री दफ्तर लेकर पहुंचे बेटेः जानें
छह दिन में हुई 136 ई रजिस्ट्री
दनकौर तिराहे से रजिस्ट्री ऑफिस का एसडीएम कॉलोनी के पास जाना बैनामा कराने वालों के लिए सिर दर्द बन गया है। वहीं, दूसरी ओर ई रिजस्ट्री की शुरूआत से भी रजिस्ट्री कराने वाले हलकान है। इसके पीछे घंटो सरवर डाउन होने के कारण साईट का ना खुलना माना जा रहा है। मंगलवार को सुबह कुछ समय के लिए सरवर आने के बाद देर दोपहर तक साईट नहीं खुल सकी जिसके चलते बैनामा कराने आए लोगों को मायूस लौट जाना पड़ा। बावजूद इसके मंगलवार को भी रजिस्ट्री आफिस में प्रातः काल में 9 व देर सायं तक 24 रजिस्ट्रीयां हो सकी। बताते चलें की 26 तारीख को शुरू हुई ई रजिस्ट्री सेवा के पहले दिन मात्र एक ई रजिस्ट्री ही हो पाई थी। जबकि सोमवार को सबसे अधिक 49 ई रजिस्ट्रीयां हुई थी। सब रजिस्टार लालचंद पाण्डें ने दावा किया है कि ई रजिस्ट्री करने में सिकन्द्राबाद जिले में प्रथम नंबर पर है। उन्होने बताया कि ई रजिस्ट्री के चलते बैनामा करनाने वालों को काफी सुविधा हो गई है।
योगी आदित्यनाथ ने स्टाम्प व रजिस्ट्री विभाग की लगाई क्लास
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z6aWDB
Comments
Post a Comment