sss

; //]]>

दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस पाना होगा मुश्किल, अब इस तरीके से होगा टेस्ट - Khabar NonStop

Driving License

दिल्ली। दिल्ली में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए होने वाले टेस्ट अब और कठिन कर दिए जायेंगे। अब इसे पाने के लिए आवेदक को ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए परिवहन विभाग दिल्ली में 10 जगहों पर ऑटोमेटड टेस्ट केंद्र बना रहा है। आपको लाइसेंस पाने के लिए अब इन केन्द्रों पर ये टेस्ट देना होगा।

विश्व की 24वीं सबसे महंगी जगह दिल्ली का खान मार्केट

टेस्ट में दिखेंगे आठ के ठाठ

इस नए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट में आठ के ठाठ देखने को मिलेंगे। दरअसल इस टेस्ट के लिए 8 डिजिट के शेप में ट्रैक बनाया जायेगा। इस टेस्ट को कम्पलीट करने के लिए आवेदक के पास 90 सेकंड का टाइम रहेगा। इस समयावधि में आपको 8 के शेप में अपने वाहन को पूरा घुमाना पड़ेगा। फेल होने की स्थिति में आपको वापस ये टेस्ट देना होगा।

एयर इंडिया ने राष्ट्रपति की बेटी को लगाया ग्राउंड ड्यूटी पर

पीछे की ओर भी चलानी पड़ेगी गाड़ी

इस नए हाई स्पीड टेस्ट में आवेदक को गाड़ी रिवर्स चलाकर दिखानी होगी। इस टेस्ट में S के शेप में गाड़ी पीछे की ओर चलानी होगी। इसके लिए आवेदक के पास 180 सेकंड का समय रहेगा। इन टेस्ट को पास करने के बाद ही आवेदक को लाइसेंस मिल पायेगा। इसे डिज़ाइन करने के पीछे का मकसद दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इससे लापवाही से ड्राइविंग करने वाले अयोग्य व्यक्तियों की संख्या कम होगी।

मिनटो में गिर गई 5 मंजिला इमारत

यहाँ पर बनेंगे ऑटोमेटेड ट्रैक

परिवहन विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दिल्ली में बनने वाले ऑटोमेटेड ट्रैक में से 4 दिल्ली परिवहन निगम के मौजूदा टर्मिनलों हौज खास, शकूर बस्ती, राजा गार्डन और हरि नगर में बनाया जायेगा। इसके अलावा रोहिणी, द्वारका और झड़ौद कलां, बड़ारी, सराय काले खान और लोनी रोड में इस टैक का निर्माण किया जायेगा।

दयाल सिंह कॉलेज का बदलेगा नाम, सिसोदिया बोले केंद्र को लगी बीमारी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zkdkcY

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop