sss

; //]]>

भारत-बांग्लादेश: मोदी और हसीना ने दी बंधन एक्सप्रेस को हरी झण्डी - Khabar NonStop

 Bandhan Expressपीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बंधन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाया साथ ही खुशई जताई। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। बंधन एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बांग्लादेश के औद्योगिक शहर खुलना के बीच चलेगी।

धुंध ने अब तक ली 30 लोगों की जान

पीएम मोदी ने कहा

इस  दौरान पीएम मोदी का कहना था कि कुछ समय पहले हमने साउथ एशिया  सेटेलाइट के लॉन्च के समय इसी प्रकार वीडियो क़ांफ्रेस की थी। पिछले वर्ष हमने मिलकर Petrapole ICP का उद्घाटन भी इसी प्रकार किया था। आज हमारी साथ को मज़बूत करने वाले महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का उद्घाटन हमने वीडियो क़ांफ्रेस के जरिए किया।

दो रेल पुलों का उद्घाटन

गौरतलब है की मोदी ने कहा आज हमने दो रेल पुलों का भी उद्घाटन किया है। करीब 10 करोड़ डॉलर की लागत से बने ये पुल बांग्लादेश के रेल नेटवर्क को मजबूत करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के विकास कार्यों में विश्वस्त साझेदार होना भारत के लिए गर्व का विषय है।

उत्तरी कश्मीर में पुलिस को मिली सफलता, शराब तस्कर गिरफ्तार

विकास और कनेक्टीविटी दोनों एक साथ

पीएम मोदी का कहना है कि विकास और कनेक्टीविटी दोनों एक साथ जुड़े हुए हैं। हम दोनों देशों के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में आज कुछ और कदम उठाए हैं। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के लोगों के बीच आवाजाही और संपर्क बेहतर होगा।

इस कारण दोनों देशों में बढ़ेगी नजदीकियां

बता दें की इससे पहले बांग्लादेश की राजधानी ढाका और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीच मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन पहले से ही चल रही है। अब बंधन एक्सप्रेस के शुरू होने से दोनों देशों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। पड़ोसी देशों के नेताओं के साथ संबंध पड़ोसियों जैसे ही होने चाहिए।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zI5gTi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop