sss

; //]]>

पर्यटकों के लिए खुला चूका बीच - Khabar NonStop

pilibhitपीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में टाइगर रिजर्व का पर्यटन सीजन बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हुआ। यहाँ जिले की जिलाधिकारी शीतल वर्मा एसपी कलानिधि नैथानी, वन संरक्षक वी के सिंह ने पहले वृद्धजनों को पुष्प देकर स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद महोफ रेंज के गेट नंबर एक पर नारियल फोड़कर फीता काटकर शुभारम्भ किया।

एक और सड़क दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल

कई दिनों से हुई तैयारियां

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इसके लिए कई दिन पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थी। महोफ रेंज के गोट न. 1 पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इसके लिए वृद्धाश्रम के बुजुर्गो को अतिथि के रूप में वन विभाग ने आमंत्रित किया था। यहाँ डीएम शीतल वर्मा, वन संरक्षक वी के सिंह, एसपी कलानिधि नैथानी सहित कई अधिकारियो ने बुजुर्गो को रेल नोज एवं कैप भेंटकर टाइगर रिजर्व के सफल सीजन का आशीर्वाद लिया। उद्घाटन के बाद वृद्धजनों को जंगल और चूका स्पॉट की सैर कराइ गयी। बाद में वुजुर्गो को तेंदुआ और बाघ देखने का अवसर मिला।

क्या कहना है वन संरक्षक का

वन संरक्षक ने बताया कि एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार इस बार पर्यटन सीजन को दो पालियो में संचालित किया जायेगा। अनुशासित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नियमो को सख्ती से लागू किया जायेगा।

सीएम की आने की तैयारी में जुटा देवरिया

कौन कौन मौजूद रहा।

इस मौके पर सीडीओ डॉ दिनेश कुमार सिंह, डीएफओ कैलाश प्रकाश, आदर्श कुमार, रेंजर वी के गुप्ता, अनिल शाह, डब्ल्युडब्ल्युएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, वीशु  चक्रवर्ती आदि लोग मौजूद रहे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zFDbvh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop