सौरव गांगुली लिख रहे ‘माइंड गेम्स’ पर किताब, कहा ये बोरिंग काम - Khabar NonStop
इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के एक किताब लिख रहे हैं। उन्होनें इसके बारे में बात करते हुए कहा कि किताब लिखना बेहद उबाऊ और थकाने वाला काम है। वह किताब लिखते हुए हतोत्साहित हो रहे हैं। गांगुली माइंड गेम्स पर एक किताब लिख रहे हैं। सौरव गांगुली ने एक किताब के विमोचन समारोह में यह बातें कही। उन्होनें कहा, “बैठ कर किताब लिखना, किसी से लिखवाना, फिर उसकी खामियों को सुधारना और यह सुनिश्चित करना कि प्रकाशक के पास वह सही समय पर पहुंचे। यह काफी उबाऊ काम है।”
नेहरा के लिए टीम इंडिया हुई भावुक, BCCI ने शेयर किया विडियो, देखें यहाँ
मेरे समय समय और धैर्य की कमी
दादा के नाम से प्रसिद्द पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा कि, “लंबे समय से मेरा पीछा किया जा रहा, लेकिन मैं अच्छा लेखक नहीं हूं। मुझे खेल में माइंड गेम्स पर किताब लिखने को कहा गया है। यह किताब खेल को लेकर खिलाड़ी का दिमाग कैसे विकसित होता है पर आधारित है और मेरे लिए इसे लिखना काफी उबाऊ रहा।” सौरव गांगुली से उनके आत्मकथा लिखने के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होनें कहा कि, “मैंने आत्मकथा के बारे में सोचना शुरू नहीं किया है। सच कहूं तो पिछले 15-20 वर्षों में मैंने क्या किया है यह लिखने के लिये मेरे पास न तो समय है, न ही धैर्य।” लोगों का मानना है कि अगर पूर्व कप्तान गांगुली अपनी आत्मकथा लिखते हैं तो यह बहुत ज्यादा पसंद की जाएगी। लोग उनके और कोच ग्रेग चैपल के विवाद के बारे में जानकारी चाहते हैं।
खुलासा: श्रीलंका ने जादू-टोने से जीती PAK के खिलाफ टेस्ट सीरीज
गांगुली को पढ़ने का कोई शौक नहीं
सौरव गांगुली ने कहा उन्हें पढने का कोई विशेष शौक नहीं है। उन्होनें बताया, “जब मैं कप्तान बना था तब कई लोगों ने मुझा से पूछा कि क्या मैंने माइक ब्रेयरले की किताब ‘द अर्ट ऑफ कैप्टनसी’ या सुनील गावस्कर की किताब ‘येस ओनली द फ्रंट पेज’ को पढ़ा है।”
क्रिकेटर की पत्नी पर हमला, नेकलेस छीन कर बदमाश फरार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zcYdRs
Comments
Post a Comment