sss

; //]]>

दीपिका ने ग्लोबल समिट से वापस लिया नाम, कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल - Khabar NonStop

Deepika Padukone

बॉलीवुड की मस्तानी एक्ट्रेस और पद्मावती में मुख्य किरदार निभा दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) में शामिल नहीं होंगी। हैदराबाद में 28 नवंबर को होने वाली इस समिट में पीएम मोदी और अमेरिका की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प जैसी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक ‘पद्मावती’ का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण ने GES से नाम वापस ले लिया है।

Video: Omg! चलती कार से बाहर गिरीं प्रियंका चोपड़ा!

बता दें कि, दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पद्मावती को लेकर विवादों में हैं। विवाद को देखते हुए ही फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट को बढ़ा दिया है। इसके बाद ही दीपिका ने GES से नाम वापस लेने का फैसला किया है। एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक तेलंगाना सरकार के एक अफसर ने सोमवार शाम इस खबर पर मुहर लगा दी कि पद्मावती का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण GES में शामिल नहीं होंगी। दीपिका के इस फैसले को विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। शायद पद्मावती को लेकर बढ़ते विवाद से अब वो बेहद परेशान है।

‘तुम्हारी सुलु’ ने दो दिन में कमाए इतने करोड़



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zjBGUh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop