sss

; //]]>

सोनभद्र- ‘वेलकम टू इंडिया’ कहा तो मारा घूंसा - Khabar NonStop

sonbhdra

सोनभद्र-जर्मनी से घूमने आए विदेशी पर्यटक को सोनभद्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पिटाई कर दी है जिसके बाद मामले में कार्रवाइ करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अमेरिका में सिख लड़के की पिटाई के मामले में सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट

एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक सोनभद्र में रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने एक जर्मनी नागरिक की पिटाई कर दी। इसके बाद मामले में कार्रवाइ करते हुए एक अमन यादव नामक शख्स को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आनंद कुमार ने लखनऊ में बताया कि, कल सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर जर्मन नागरिक होल्गर एरीक और रेलवे के कर्मचारी के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, जब रेलवे के एक सुपरवाइजर ने जब जर्मन नागरिक से हाल-चाल पूछा तो जर्मन नागरिक ने सुपरवाइजर को मुक्का मार दिया जिससे गुस्साए कर्मचारी ने जर्मन नागरिक की पिटाई कर दी। गिरफ्तार कर्मचारी ने कहा कि, ‘मैं बेकसूर हूं…जब मैंने जर्मन शख्स से ‘वेलकम टू इंडिया’ कहा, तो उसने मुझे घूंसा मार और यही नहीं उसने मेरे ऊपर थूका भी।’ इसके बाद ही मामले ने तूल पकड़ लिया।

फिलहाल, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर (असंज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज कराई है और पुलिस दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

दहेज़ के लिए 7 माह गर्भवती पत्नी की जमकर की पिटाई, मौत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hdwXfc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop