करीना कपूर ने ठुकराया टीवी पर जज बनने का ऑफर - Khabar NonStop
बॉलीवुड के बेबो करीना कपूर ने एक टीवी शो में जज बनने से मना कर दिया है क्योंकि वो अभी अपने बेटे तैमुर पर भी ध्यान देना चाहती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ शो में करीना को जज बनने के लिए ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस शो में डायरेक्टर करण जौहर और रोहित शेट्टी पहले से जज हैं। इसके अलावा ऋत्विक धंजानी और करन वाही होस्ट करेंगे। kareena को इस शो में तीसरे जज के लिए ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने साफ़ मना कर दिया। इन दिनों करीना एक बार में एक ही प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जिससे उनके बेटे तैमुर को कोई परेशानी न हो और वो अपने बेटे के साथ भी समय बिता सकें।
हॉट और बोल्ड फिल्म गेम ओवर, सेंसर बोर्ड की परीक्षा में पास
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BdqYMB
Comments
Post a Comment