शिवराज सिंह ने साक्षी मालिक से पूछा ‘भोपाल कब आओगी’ - Khabar NonStop
इंदौर। खेल के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी, देश की गौरव साक्षी मालिक शनिवार को मध्य प्रदेश में थीं। इस दौरान साक्षी मालिक की मुलाकात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुई। शिवराज सिंह चौहान ने साक्षी को देखते कुछ ऐसा कहा कि साक्षी मुस्करा पड़ीं।
नितिन गडकरी और शिवराज सिंह ने गीत गाकर बांधा समां, देखें वीडियो
मुख्यमंत्री ने कहा ऐसा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह में साक्षी को देखते ही उनसे पूछा, “अरे साक्षी, तुम्हें तो 50 लाख रु. देना है, बताओ भोपाल कब आ सकती हो। रियो ओलिंपिक के समय पुरस्कार की घोषणा की थी, जो देना बाकी है।” दरअसल साक्षी मालिक ने रियो ओलंपिक में भारत की तरफ से कुश्ती में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें 50 लाख रूपए का इनाम देने की घोषणा की थी।
जब I LOVE YOU सुनते ही फ्लाइंग किस देने लगे शिवराज सिंह चौहान
साक्षी ने बढ़ाया था देश का गौरव
साक्षी मालिक ने रियो ओलंपिक में भारत की तरफ से पहला पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। पदक जीतने के बाद साक्षी मालिक को देश की तमाम हस्तियों और कई प्रदेश सरकारों ने सम्मानित किया था। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार ने भी साक्षी को 50 लाख रूपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। अभी यह पुरस्कार साक्षी को मिलना बाकी है।
सरकारी दफ्तरों से गायब प्रधानमंत्री का विजन डॉक्यूमेंट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z0k6Ak
Comments
Post a Comment