विराट की जगह रोहित शर्मा करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी - Khabar NonStop
विराट कोहली को बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से विश्राम दिया है। हालांकि, विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में होने वाला आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे।
विश्व महिला युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सर्स ने रचा इतिहास
दरअसल, बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ बीसीसीआई ने कप्तान विराट कोहली को वनडे सीरीज से आराम दिया है उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई है। लेकिन विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में होने वाला आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है।’ भारत और श्रीलंका के बीच फिलहाल तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है, जिसके बाद धर्मशाला में 10 दिसंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। इस तीन टेस्ट सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है।
तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया-
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान) , रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मो, शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, विजय शंकर।
IND VS SL: भारत की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत, आश्विन ने बनाया रिकॉर्ड
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zKmZd6
Comments
Post a Comment