sss

; //]]>

बुलंदशहर -नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर कड़ी नजर - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर-उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र ने आज जिला पंचायत के सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने की दृष्टि से समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत परिषदों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी नगर निकाय में स्थित मतदान केन्द्रों पर मतदेय स्थलों का निर्माण मतदान से एक दिन पूर्व प्रत्येक दशा में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्र के कक्षों पर पेन्ट से मतदेय स्थल का नाम एवं संख्या अंकित किया जाना सुनिश्चित करें। अपनी नगर निकाय में स्थित मतदान केन्द्रों की साफ-सफाई व्यवस्था एवं मतदान केन्द्रों के पास से ईट, रोड़े हटवाना तथा झाडियों इत्यादि को पूर्व में ही हटा लिया जाये। उन्होंने कहा कि निकाय में स्थित मतदान केन्द्रों पर पानी की व्यवस्था के अन्तर्गत हैण्डपम्पों को ठीक कराने की व्यवस्था अथवा पानी के टैंकर द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर ली जाए।

भाजपा चुनाव कार्यालय का केन्द्रीय मंत्री ने किया शुभारम्भ

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मतदान के एक दिन पूर्व से मतदान समाप्ति तक प्रकाश व्यवस्था अथवा इंमरजैन्सी लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मतदान केन्द्रों पर नियुक्त किये गये मतदान पार्टियों के रात्रि विश्राम हेतु चारपाई, गद्दे इत्यादि व्यावस्था करा ली जाये। बैठक में उपस्थित ईओ को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के अन्र्तगत अनाधिकृत रूप से लगाये गये पोस्टर, बैनर एवं अन्य चुनाव सामग्री को हटवाना एवं प्रत्याशियों द्वारा अपने प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग लगाने जाने के लिए सम्बन्धित नगर पंचायत द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार धनराशि जमा कराकर सम्बन्धित प्रत्याशियों को निर्धारित स्थान पर होर्डिंग, बैनर लगाने की अनुमति दी जाये तथा होर्डिंग प्रतिबन्धित स्थान पर लगाने पर आदर्श आचार संहिता के अन्र्तगत कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में समस्त अधिशासी अधिकारीनगर पंचायत परिषद, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पीयूष चैधरी एवं श्री रामकुमार अत्री उपस्थित रहे।

बुलंदशहर: निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन हुआ सख्त



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j2Wh4s

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop