sss

; //]]>

पंकज चौधरी रही एमए गृह विज्ञान में विश्वविद्यालय टॉपर - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद। शिवमंदिर छुटटनलान काका गल्र्स पीजी कॉलेज की एमए गृह विज्ञान वर्ग की छात्रा पंकज चौधरी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय टाप किया है। ग्रामीणांचल की पंकज चौधरी के टॉपर बनने पर विद्यालय प्रशासन एंव गांव में खुशी की लहर है। उन्हे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षंत समारोह में 17 नबम्बर को सम्मानित भी किया जाना है।

29 वें दीक्षांत समारोह में होगी सम्मानित

शिवमंदिर छुटटन लाल काका पीजी कॉलेज में ग्रामीणांचल की प्रतिभा गांव शेखपुर गेंदपुर की पंकज चौधरी एम ए गृह विज्ञान की छात्रा है। उन्होने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वर्ष 2017 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाकर टाॅप किया है। विश्वविद्यालय द्वारा पंकज चौधरी को टॉपर घोषित किया गया है। पंकज चौधरी के टॉपर बनने की सूचना पर कॉलेज और गांव दोनों में खुशी का माहौल है। कॉलेज निदेशक आन्नद सिंह ने पंकज को बधाई देते हुए कहा कि कालिज स्तर पर छात्राओं को हर संभव सुविधाए मुहैया कराई जाती है। पूर्व में भी कॉलेज की छात्राओं ने टॉप कर कॉलेज और नगर का मान बढ़ाया है। पंकज की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशुमंदिर में और इंटर तक की शिक्षा दामोदार दास कबाड़ी कन्या विद्यालय से हुइ थी।उन्होंने इस कामयाबी के लिए अपने परिजनों और शिक्षकों को श्रेय दिया है। पंकज को 17 नवंबर को विश्वविद्यालय में आयोजित 29 वें दिक्षांत समारोह में गोल्ड मैडल प्रशस्तीपत्र एंव विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र से महामहीम राज्यपाल द्वारा नवाजा जाएगा ।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2huHiTU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop