श्रीलंका में भड़का धार्मिक दंगा, हालात बिगड़े-सेना की हुई तैनाती - Khabar NonStop
कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार 19 नवम्बर को कश्मीरी सिंहलियों और मुस्लिमों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते ये कहासुनी एक हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी। इस झड़प ने एक बड़ा रूप ले लिया और राजधानी में तमाम कारें और घर जला दिए गए। जानकारी के मुताबिक लगभग 90 घरों को नुकसान पहुंचा है। यह घटना कोलंबो से 110 किलोमीटर दूर गिंटोटा में हुई। घटना के बाद सेना ने दंगाग्रस्त गिंटोटा में मोर्चा संभाल लिया है। हालत अभी भी बिगड़े हैं।
इंग्लैंड में आपस में टकराए दो विमान, 4 लोगों की मौत
पुलिस की मदद से थलसेना और नौसेना की हुई तैनाती
कश्मीरी बहुसंख्यक सिंहलियों और मुस्लिमों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गिंटोटा शहर में स्थानीय पुलिस की सहायता से नौसेना और थलसेना के जवानों की तैनाती कर दी गयी है। घटना में घायल हुए 5 ;लोगों को अस्पताल पहुँचाया गया है। तनाव के बाद से सभी बाजार बंद हैं लोग अपने घरों से बहार भी नहीं निकल रहे। गृह मंत्री वजीरा अभयवर्देना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “हमने नुकसान की पूरी रिपोर्ट मांगी है और सभी पीड़ितों को सरकार मुआवजा देगी।” मंत्री के मुताबिक सुरक्षा बल एवं पुलिस कानून-व्यवस्था दुरुस्त होने तक गिंटोटा में तैनात रहेंगे।
आजादी के नायक रहे क्रन्तिकारी नेता का ये हश्र, लोग उतरे सड़कों पर
जून 2014 में भी हुए थे दंगे
श्रीलंका में इससे पहले बौद्ध और मुस्लिमों के बीच धार्मिक दंगा हुआ था। इस दंगे में 4 लोगों की मौत भी हो गयी थी। जून 2014 में हुए इस दंगे को भड़काने में एक कट्टरपंथी बौद्ध संगठन का हाथ था। इस दंगे में कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।
ईरान-इराक सीमा पर भूकंप में मरने वालों की संख्या हुई 207
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AfUgwQ
Comments
Post a Comment