पूर्व सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत - Khabar NonStop
जम्मू के साम्बा जिले में 75 वर्षीय पूर्व सेना के जवान की जलने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि राम लाल सो रहे थे उसी दौरान उनके बिस्तर में आग लगने की वजह से वो पूरी तरह जल गए जिस वजह से उनकी मौत हो गयी।
दलित महिला की नोएडा इलाज के दौरान मौत
पुलिस ने बताया कि, साम्बा जिले में पूर्व सेना के जवान राम लाल अपने कमरे में सो रहे थे। उनके परिवार और पड़ोसियों ने उनके घर से धुवां निकलते देखा तो उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। लेकिन तब तक राम लाल आग से काफी झुलस गए थे और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा है कि वह मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पताचल पायेगा।
फसल बचाने में जिन्दा जला किसान, मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2n7qCE1
Comments
Post a Comment