केरन: घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करने में एक जवान शहीद - Khabar NonStop
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के किनारे (एलओसी) एक गोलीबारी में बुधवार को एक आतंकवादी और एक सैनिक मारे गए थे। फिलहाल, जवानों और घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
जेपी एसोसिएट्स को सुप्रीमकोर्ट ने दिया ये आदेश
रक्षा प्रवक्ता ने बताया
सेना के श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बाड़ लगाने वाले सैनिकों ने आज दोपहर घुसपैठियों के एक समूह को रोक लिया। प्रवक्ता ने कहा, “अब तक एक आपरेशन में एक आतंकवादी और एक सैन्य दल की मौत हो गई है
केरन से मिली जानकारी
केरन से मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर पौने दो बजे के करीब सेना के जवानों का एक गश्तीदल चुनकन चौकी के अगली तरफ जा रहा था कि अचानक आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक सैनिक घायल हो गया। अन्य जवानों ने अपने घायल साथी को वहां से अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त करते हुए जवाबी फायर किया।
प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद में करेंगे इवांका ट्रम्प की शाही मेजबानी
अधिकारियों ने बताया
संबधित अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को उपचार को द्रगमुला अस्पताल लाया गया,जहां उसने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। शहीद जवान की पहचान 9 सिख लाई के संदीप सिंह के रुप में हुई है। फिलहाल,केरन में जवानों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zZ1TXO
Comments
Post a Comment