sss

; //]]>

मिनटों में बनाएं रवा-बेसन चिला - Khabar NonStop

rava besan cheelaआज की ये डिश बेहद आसान है हम बात कर रहे है सूजी और बेसन से बने चिला की जो बहुत ही सरल डिश है। अगर आपको झटपट कुछ बनाना है तो सोचिए मत बना डायें तुरंत तरीका हम बता देते हैं। इसमें तेल की मात्रा बहुत ही कम प्रयोग होती है इसलिये जल्दी पच भी जाता है। तो आइये आज नाश्ते में चीला बनाते हैं।

तो तिल के लड्डू बनाएं

सामग्री

सूजी 125 ग्राम या एक कप, बेसन 125 ग्राम या एक कप, दही 100 ग्राम, शिमला मिर्च 1( बारीक काटी हुई ), हरी मिर्च 1-2 ( बारीक काटी हुई ), अदरक 1 इंच लम्बा (कद्दूकस किया हुआ ), हरा धनियाँ एक कटोरी ( बारीक कटा हुआ ),नमक स्वादानुसार।

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले आप दही में 2 कप पानी मिलाइये, फैंट कर मठ्ठा बना लीजिये। और अब सूजी और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये और मठ्ठा डाल कर इसे चमचे से चलाकर मिलायें, मिश्रण में गुठलियाँ न पड़ने दें। नमक मिलायें और 15 मिनट के लिये रख दीजिये। अब 15 मिनट बाद मिश्रण में शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनियाँ डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये। अगर मिश्रण गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लीजिये।

नाश्ते में बनाएं इंदौरी पोहा

नौनस्टिक तवा गैस पर रख कर गरम करिये। थोड़ा तेल तवे पर लगा कर चिकना कर लीजिये।  चमचे में मिश्रण भर कर गरम तवे पर गोल गोल चीला फैलाइये। गैस धीमी कर दीजिये। छोटी चम्मच से तेल लेकर चीले के चारों ओर तेल डालिये और थोड़ा सा तेल चीले के ऊपर भी डाल दीजिये। निचली सतह ब्राउन होने पर कलछी की सहायता से पलट दीजिये और दूसरी ओर भी ब्राउन होने तक सेकिये। आपका चीला बन चुका हैं। तवे से उतार कर प्लेट में रख लीजिये। और सारे बनाकर गरमा-गरम परोसे।

 

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AsfCCW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop