sss

; //]]>

पार्टनर के मां-बाप से मिलने के लिए ऐसे करें तैयारी - Khabar NonStop

loveअगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के मां-बाप से मिलने के लिए आप उत्सुक तो होते हैं लेकिन कहीं न कहीं आपके अंदर डर भी होता है, की वो आपको पसंद करेंगे या नहीं उनके क्या रिएक्शन होगा। आप पहले से ये नहीं बता सकतीं कि मीटिंग में क्या होगा लेकिन कम से कम इतना तो कर सकती हैं कि कोई बड़ी गड़बड़ न हो।

-लंच, डिनर, ब्रेकफस्ट या किसी भी मौके पर मिलने जा रही हों, ध्यान रखें कि आप खाली हाथ न पहुंचें। कोई डिश, वाइन या कुछ नहीं तो फूल ही लेकर जाएं। इससे पहला इम्प्रेशन अच्छा बनता है।

parents

-बातचीत की तैयारी पहले से ही कर लें। अपने बॉयफ्रेंड से पहले ही पूछ लें कि उन्हें क्या पसंद है और बातचीत में वो टॉपिक लेकर आएं। बातचीत हल्की-फुल्की ही रखें। धर्म और राजनीति जैसे विषयों को जरा भी न छेड़ें। पहली ही मुलाकात में ये टॉपिक संवेदनशील हो सकते हैं।

-उनके सामने ये बात भी रखें कि उन्होंने आपके बॉयफ्रेंड को अच्छी परवरिश दी है और आप उसे पाकर खुद को खुशकिस्मत महसूस करती हैं। उनको ये सुनकर जरूर गर्व महसूस होगा और आपकी इमेज भी अच्छी बनेगी।

parents

-बातचीत का दूसरा टॉपिक ये हो सकता है कि आप उनसे पूछें कि आपके बॉयफ्रेंड का बचपन कैसा था। बचपन की कहानियां जानना आपसी जुड़ाव के लिए बढ़िया रास्ता हो सकता है।

-बॉयफ्रेंड की तारीफ करें या प्यार से उसकी बांह पर हाथ रखें, इससे पता चलेगा कि आप उसकी कितनी कद्र करती हैं।

-अगर आप उनके घर जा रही हैं तो जितना हो सके काम में मदद करने की कोशिश करें। टेबल लगवाएं, खाना सर्व करवाएं या प्लेटें साफ करवाने में भी मदद कर सकती हैं। उसके माता-पिता जरूर प्रभावित होंगे।

-आउटफिट डिसाइड करना भी सबसे बड़ी समस्या है। पहली मुलाकात में शालीन कपड़ों में ही जाएं। लेटेस्ट ट्रेंड के बजाय क्लासिक कपड़े पहनें।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h5oUke

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop