sss

; //]]>

दाऊद इब्राहिम की संपत्ति होगी आज नीलाम - Khabar NonStop

dawood ibrahimदाऊद इब्राहिम की जब्त की गई 10 में से 3 प्रॉपर्टीज की मंगलवार को नीलामी होगी। इनमें रौनक अफरोज होटल खास है। पिछली बार जर्नलिस्ट एस बालाकृष्णन ने इसके लिए चार करोड़ 28 लाख रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन वे रकम चुका नहीं सके। वहीं नीलाम की जाने वाली अन्य दो प्रॉपर्टीज में डामरवाला बिल्डिंग के 6 कमरे और याकूब स्ट्रीट स्थित शबनम गेस्ट हाउस भी शामिल हैं।

राहुल गांधी ने कुछ इस अंदाज में साधा पीएम मोदी पर निशाना

प्रॉपर्टीज की नीलामी

दाऊद की प्रॉपर्टीज की नीलामी चर्चगेट के आईएमसी बिल्डिंग में स्थित किलाचंद कांफ्रेंस रूम में सुबह 10 बजे से 12 के बीच होगी।जिन तीन प्रॉपर्टीज की नीलामी होनी है उनमें से दो मुंबई में और एक औरंगाबाद में है।

चक्रपाणि ने कहा

नीलामी में शामिल होने वाले ऑल इंडिया हिंदू महासभा के प्रेसिडेंट स्वामी चक्रपाणि महाराज पर सभी की निगाहें होंगी, क्योंकि उन्होंने दाऊद का होटल खरीदकर वहां शौचालय बनाने की बात कही है।  इसके लिए उन्हें मंगलवार को 23 लाख 72 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करनी होगी। वहीं तय वक्त में एक करोड़ 18 लाख 63 हजार रुपए का पेमेंट करना होगा। पिछली बार नीलामी में दाऊद की कार खरीदकर वे उसे सार्वजनिक रूप से जला चुके हैं।

एयर इंडिया ने राष्ट्रपति की बेटी को लगाया ग्राउंड ड्यूटी पर

ये प्रॉपर्टीज होगी शामिल

-भिंडी बाजार में डबल स्टोरी बिल्डिंग कीमत 1 करोड़ 21 लाख रुपए

-याकूब स्ट्रीट स्थित प्रॉपर्ट कीमत 1 करोड़ 55 लाख रुपए

-होटल रौनक अफरोज  कीमत 1 करोड़ 18 लाख रुपए

पर्ल हर्बर में फ्लैट कीमत 92 लाख 69 हजार रुपए

-दादरीवाला चाल में स्थित प्रॉपर्टी कीमत 65 लाख 90 हजार रुपए

-फैक्ट्री प्लॉट कीमत एक लाख दो हजार

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yZwxkc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop