‘एन इनसिग्नीफिकेंट मैन’ रिलीज पर रोक की याचिका खारिज - Khabar NonStop
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘एन इनसिग्नीफिकेंट मैन’ पर एक वयक्ति ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय में रिलीज पर रोक लगाने की याचिका दायर की थी। गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय ने इस याचिका को खारिज कर दिया हैं और अब फिल्म अपने समय पर ही रिलीज होगी।
‘तुम्हारी सुलु’ देखने से पहले जरुर पढ़ें ये रिव्यु
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधिशों ने दायर याचिका
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधिशों ने दायर याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि, “भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं। जहां लोगों को बोलने की आज़ादी है और अदालत ने कहा कि रचनात्मक कार्य से जुड़े हर व्यक्ति को फिल्म बनाने व नाटकों की रचना करने और उनकी प्रस्तुति का अधिकार है। न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई.चंद्रचूड़ द्वारा यह फैसला सुनाया गया हैं।
पद्मावती की अभिनेत्री को दी नाक काटने की धमकी..
सीन दिखाने से किया मना
याचिकाकर्ता वल्हाकर द्वारा याचिका को दायर किया गया था। वल्हाकर वही व्यक्ति है जिन्होंने अरविन्द केजरीवाल पर स्याही का छिड़काव किया था। और उनका कहना था कि फिल्म में उस सीन को ना दिखाया जाये। खुशबु रांका और विनय शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एन इनसिग्नीफिकेंट मैन’ कई फिल्म महोत्स्वों में प्रस्तुत की जा चुकी हैं। और अब यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zayp9Y
Comments
Post a Comment