दही के इन फायदों से अंजान है आप - Khabar NonStop
दही खाने में तो बहुत लाभदायक होता है लेकिन चेहरे के लिए कितना लाभदायक है इससे अंजान होगे आप लेकिन आज हम आपको बताएंगे की दही से आपकी स्किन कितनी ग्लोइंग हो सकती है। दही से ही आपके चेहरे की रंगत भी बदले और बढ़ती उम्र को छिपाना भी आसान हो।
-दही में गाजर, ककड़ी, पपीता आदि मौसमी फलों का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आएगा। इतना ही नहीं आप कुछ मौसमी सब्जियों के रस में दही को मिलाकर लगाएंगे तो भी लाभ मिलेगा।
दमदमाती त्वचा के लिए लगाएं रेड वाइन फेस पैक
-दही ऐसा प्राकृतिक सौंदर्य साधन है जो न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि हमारे सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद है।
-दही में मौजूद लेक्टिक एसिड त्वचा पर फेशियल मास्क की तरह कार्य करता है और त्वचा के भीतरी छिपी गंदगी को बाहर करता है।
-दमकती त्वचा पाने और चेहरे से दाग-धब्बे, झुर्रियाँ इत्यादि दूर करने के लिए आप दही के साथ चोकोर या बेसन मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
-दही चेहरे, गर्दन व बाजू आदि के सौंदर्य को तो निखारता ही है, साथ ही यह बालों को भी पोषण देता है।
-यदि आपकी त्वचा रूखी है तो आप आधा कप दही में एक छोटा चम्मच जैतून का तेल तथा एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाकर गुनगुने पानी से चेहरा धोने से त्वचा का रूखापन खत्म हो जाता है।
पीठ के मुहांसों से पाएं छुटकारा
-गर्दन के पीछे का कालापन हटाने के लिए खट्टे दही से मालिश करें, इससे कालापन दूर होगा।
-मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए चेहरे पर खट्टे दही का लेप लगाए और सोखने पर धो लें। कुछ दिन तक लगातार ऐसा ही करें, निश्चय ही मुंहासे दूर करने में लाभ होगा।
-कॉस्मेटिक सौंदर्य प्रसाधनों से जहां आप कुछ समय के लिए ही चेहरे को रंगत मिलेगी लेकिन लंबे समय तक बढ़ती उम्र को छिपाने और चेहरे पर निखार लाने के लिए नियमित रूप से दही का लेप चेहरे पर लगाना चाहिए।
-चेहरे के साथ-साथ दही के इस्तेमाल से नाखून और बालों को भी लाभ पहुंचता है। यदि सप्ताह में दो बार दही बालों में लगाया जाए तो रूखे-बेजान बालों की चमक वापिस आ जाती है।
कच्चे दूध के इतने फायदे की हैरान कर देंगे आपको
-उबटन के रूप में दही को त्वचा पर लगाना हमारे सौंदर्य के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा पर एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर की तरह काम करके त्वचा को चमकदार व कांतिमय बनाता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hfnTma
Comments
Post a Comment