sss

; //]]>

युवक के उपर से गुजारी मालगाड़ी, बाल भी नहीं हुआ बांका - Khabar NonStop

bankata

देवरिया। जाको राखे साईंया मार सके ना कोय यह कहानी देवरिया जिले के बनकटा रेलवे स्टेशन पर उस समय चरितार्थ हो गई जब एक युवक के उपर से पूरी ट्रेन गुजर गई और उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। विडियो में युवक के उपर से पूरी मालगाड़ी गुजर जाती है और उसके बाद युवक अपनी जगह से उठकर वहां से भाग जाता है।

भूखमरी से दो बच्चों की मौत के बाद खुली प्रशासन की नींद

ये है पूरी घटना

देवरिया जिले के बनकटा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने मेन लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने का प्रयास किया, तभी ट्रेन चल दी यह देख युवक पटरी पर ही लेट गया। पूरी ट्रेन उसके उपर से गुजरती रही और प्लेटफार्म पर मौजूद लोग बदहवाश चिल्लाते रहे। जब पूरी मालगाड़ी गुजर गई तो वह उठ खड़ा हुआ और वहां से चलता बना। यह देख मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विद्या के मंदिर में अध्यापिका करा रही थी मसाज, तस्वीर कैमरे में कैद

घटना बनी चर्चा का विषय

यह घटना पूरे देवरिया जिले समेत आस-पास के इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग युवक के बाल-बाल बचने से काफी ख़ुशी है। हालांकि इस घटना के भुक्तभोगी रहे युवक का नाम-पता अभी तक सामने नहीं आया है। घटना के बाद युवक के पास काफी लोग इक्कट्ठा हुए थे इसी बीच प्लेटफार्म पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस नामक ट्रेन में वह चढ़ गया था।

गोरखपुर: BRD अस्पताल में फिर शुरू हुआ मौत का सिलसिला, 48 घंटें में 30 की मौत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iwn9Kz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop