sss

; //]]>

करण जौहर समेत इन फिल्मों को ठुकरा चुकी है अनुष्का शेट्टी - Khabar NonStop

anushka shettyसुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई और अपनी दमदार एक्टिंग के बाद देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

संजय लीला भंसाली के व्यक्तित्व का करते हैं सम्मान: प्रसून जोशी

करण जौहर का ऑफर ठुकराया

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर अनुष्का को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन अनुष्का ने करण को साफ इनकार कर दिया है। अनुष्का ने करण जौहर से ये कहकर उनका ऑफर ठुकरा दिया कि उनके पास डेट्स नहीं हैं। लेकिन अनुष्का का किसी फेमस डायरेक्टर का ऑफर ठुकराना नई बात नहीं है। वो इससे पहले कमल हासन का ऑफर भी ठुकरा चुकी हैं।

2011 का है मामला

ये वाकया साल 2011 का है जिसने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। दरअसल कमल हासन अनुष्का को अपनी फिल्म ‘विश्‍वरुपम’ में कास्ट करना चाहते थे। अनुष्का ने कमल हासन को ये कह कर फिल्म में काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था कि उनके पास पहले से ही कई फिल्मों के ऑफर हैं और अब डेट्स नहीं बची हैं।

विवादों के बीच घिरी ‘पद्मावती’ का नया गाना रिलीज

सिंघम और गोलमाल हुई थी ऑफर

अजय देवगन की सिंघम भी अनुष्का को ऑफ़र हुई थी, जो तमिल फ़िल्म का रीमेक है। तमिल सिंघम में अनुष्का शेट्टी फ़ीमेल लीड में थीं, मगर हिंदी रीमेक के लिए वो तैयार नहीं हुईं और रोल काजल अग्रवाल के पास चला गया। इसके बाद गोलमाल सीरीज़ भी अनुष्का को ऑफ़र की गयी थी, जिसे वो रिजेक्ट कर चुकी हैं।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hrRRHA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop