sss

; //]]>

बिना ड्राइवर के जाते हुए रेल इंजन को बाईक से पकडा - Khabar NonStop

NBT-image (1)

कलबुर्गी। बुधवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में इलेक्ट्रिक इंजन वाडी स्टेशन पर बिना ड्राइवर के 13 किलोमीटर तक चला गया। ड्राइवर इंजन को जाता देख डर गया। करीब 20 मिनट तक बाइक से पीछा करने के बाद ड्राइवर ने नलवार स्टेशन से एक किलोमीटर पहले उसे रोक लिया।

अब ये ऐप बताएगा आपका वेटिंग टिकट कंफर्म होगा या नहीं

बताया जा रहा है कि मुंबई मेल एक्सप्रेस यात्री बोगियों के साथ शाम तीन बजे चेन्नई से वाडी स्टेशन पहुंची थी। वाडी स्टेशन पर ही पर इलेक्ट्रिक लाइन खत्म हो जाती है। और डीजल इंजन वाडी से शोलापुर जाने के लिए लगाया जाता है। इलेक्ट्रिक इंजन प्लैटफॉर्म नंबर 4 पर बोगियों से अलग हो गया और ट्रेन डीजल इंजन के साथ चली गई।

बाइक से तिया पीछा

लोको पॉयलट करीब साढ़े तीन बजे इंजन से बाहर आ गया। कुछ देर हुई कि इंजन अपने आप ही चलने लगा जिसे देख कर ड्राइवर भौचक्का रह गया। वाडी स्टेशन के अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना अन्य स्टेशनों को दते हुए रास्ता साफ कराया। वाडी के स्टेशन मैनेजर जेएन पेरिस और ड्राइवर ने बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। इंजन शाम 3 बजकर 50 मिनट पर धीमा हो गया और ड्राइवर उस पर चढ़कर रोकने में कामयाब हो गया। जेएन पेरिस ने बताया कि अगर इंजन को समय से नहीं रोका जा पाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ykaGzj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop