हाफिज सईद की रिहाई पर अमेरिका ने जताई चिंता - Khabar NonStop
2008 के मुंबई हमले का साजिशकर्ता हाफिज सईद गुरुवार सुबह नजरबंदी से रिहा कर दिया गया है। हाफिज के नजरबंद होने पर अमेरिका ने आपति जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा कि, अमेरिका इससे बहुत चिंतित है कि हाफिज सईद को पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा कर दिया गया है। लश्कर-ए-तैयबा को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया गया है जो कई अमेरिकी नागरिकों सहित सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या का जिम्मेदार है।
आतंकी हाफिज सईद हुआ रिहा, फिर से आलापा कश्मीर राग
दरअसल, लाहौर उच्च न्यायालय के एक आदेश पर 10 महीने की नजरबंदी बाद गुरुवार आधी रात के बाद रिहा कर दिया गया।। हाफिज सईद के कही भी आने-जाने से भी प्रतिबन्ध हटा लिया गया है। वहीं, भारत ने सईद को रिहा करने के न्यायिक बोर्ड के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, यह फैसला प्रतिबंधित आतंकवादियों को मुख्यधारा में लाने का पाकिस्तान का प्रयास और सरकार से इतर तत्वों को उसके लगातार समर्थन को दर्शाता है। गौरतलब है कि, 2008 के मुंबई हमले में 166 लोग मारे गए थे।
‘हाफिज सईद को मारने के लिए 8 करोड़ की फिरौती’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BhogFI
Comments
Post a Comment