अध्यक्ष पद का एक व सात सभासदों ने किया नामांकन - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। नामांकन के चौथे दिन भी उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल करने से परहज किया। जिसे चलते नामांकन के लिए लगाया गया सरकारी अमला पूरे दिन टिकट भरने वालों की राह देखता रहा। सिकन्द्राबाद अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक निर्दलीय व 7 सभासदो ने नामांकन दाखिल किया। उधर ककोड़ नगर पंचायत से 13 सभासद प्रत्याशियों ने अपने पर्च दाखिल किये।
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
नामांकन करने का तीसरा दिन
सिकन्द्राबाद तहसील निकाय चुनाव के चलते आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। सोमवार को नामांकन करने का तीसरा दिन था। लेकिन सिकन्द्राबाद नगर पालिका के लिए एक भी अध्यक्ष पद का या सभासद पद का नामांकन दाखिल नही हुआ। चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए एक व सभासद पद के लिए सात ने नामंकन पत्र दाखिल किया। उधर ककोड़ नगर पंचायत से भी चेयरमैन पद का एक भी नामांकन दाखिल नही किया गया।
नगर निकाय चुनाव की गतिविधयां तेज,धारा 144 लागू
13 प्रत्याशियों ने अपने पर्च जमा कराए
सभासद पद पर 13 प्रत्याशियों ने अपने पर्च जमा कराए। यूं तो सिकन्द्राबाद नगर पालिका के लिए चेयरमैन पद पर सिराजुददीन ने प्रथम दिन नही प्रथम नामांकन करके नामांकन का खाता खोल दिया था। लेकिन उसके बाद मंगलवार को दूसरा निर्दलीय का नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। वहीं सभासद पद के उम्मीदवारों ने सोमवार तक पर्चा दाखिल करने में कोई रूची नही दिखाई लेकिन मंगलवार को सात सभासदों ने अपने पर्चे दाखिल किये।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ahzclq
Comments
Post a Comment