सुरक्षा गार्ड को गोली मारने वाला एसएसबी कांस्टेबल गिरफ्तार - Khabar NonStop
घायल गार्ड को अस्पताल ले जाते हुए चिकित्साकर्मी
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के बनिहाल इलाके में पुलिस ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कथित रूप से एक आतंकवादी के लिए सुरक्षा गार्ड को गलती से कल रात गोली मार दी थी। सूत्रों ने बताया कि बनिहाल पुलिस ने 14 बीएन ‘ए’ एसएसबी के कांस्टेबल अमित चटिया को बनीहल के चपरार इलाके से अपनी सर्विस राइफल के साथ गिरफ्तार किया।
फारूक अब्दुल्ला ने सरकार पर साधा निशाना कहा वार्ताकार से कोई उम्मीद नहीं
सुरक्षा गार्ड को मारी गोली
उन्होंने बताया कि एसएसबी जवान जिसकी की तैनाती रेलवे सुरंग, बनिहाल से पांच किलोमीटर दूर थी ने रात्रि 10 बजे के आसपास चपनारी बनीहल के रहने वाले गुलाम नायक के बेटे शौकत अहमद नायक को गोली मर दी। गोली लगने से शौकत अहमद नायक घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, नायक, एक निर्माण कंपनी के सुरक्षा गार्ड के रूप में अपनी ड्यूटी कर रहे थे।
पुलिस की छापेमारी में 12 किलो चरस बरामद, आरोपी फरार
लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
नायक प्राथमिक उपचार के बाद को बनिहाल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उनका कंधे की चोट के लिए इलाज किया जा रहा है। उन्हें गोली लगने की जानकारी मिलते ही लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
पुलवामा में एटीएम मशीन चोरी, मुकदमा दर्ज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yyPMkg
Comments
Post a Comment