हिंदू महासभा ने दी चेतावनी, गोडसे की मूर्ति हटाने पर प्रदेश भर में होगा आंदोलन - Khabar NonStop
ग्वालियर। हिन्दू महासभा के कार्यालय में नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाने पर विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद अब तूल पकड़ता चला जा रहा है। आज शुक्रवार सुबह भी इस मुद्दे को लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने मीटिंग की। हिन्दू महासभा के दफ्तर में यह मीटिंग की गयी। इस मीटिंग में महासभा के तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गौरतलब हो महासभा कार्यालय में नाथूराम गोडसे की मूर्ति को हटाने की मांग उठ रही है।
नितिन गडकरी और शिवराज सिंह ने गीत गाकर बांधा समां, देखें वीडियो
उपाध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी
हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष कैलाश नारायण शर्मा ने नाथूराम गोडसे की मूर्ति हटाने पर आत्मदाह कर लेने की चेतावनी भी दी। उन्होनें कहा कि अगर मूर्ति हटाई जाएगी तो पूरा मध्यप्रदेश हिल जायेगा। महासभा इसके विरोध में पूरे प्रदेश में आन्दोलन करेगी। हिन्दू महासभा ने कहा है कि अगर नाथूराम गोडसे की मूर्ति हटाई जाती है तो इसका बदला महात्मा गाँधी की मूर्ति को हटाकर लिया जायेगा।
महिला सुरक्षा पर पुलिस भी उदासीन, महिलाओं में बना पुलिसिया खौफ
हो रही नाथूराम की आरती
हिन्दू महासभा के कार्यालय में नाथूराम गोडसे की प्रतिमा 15 नवम्बर को स्थापित की गयी थी। अब इस मूर्ति की आरती भी की जा रही है। कांग्रेस पार्टी इसका जमकर विरोध कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के हत्यारे की पूजा करना गलत है। इसे देशद्रोह करार लिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मंदिर का जमकर विरोध भी किया।
अरविन्द केजरीवाल ने शिवराज पर साधा निशाना, कहा ‘आम की तरह चूस के फेंक दिया’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2myMLLf
Comments
Post a Comment