sss

; //]]>

भाजपा के खिलाफ सात बागियों ने किया नामांकन - Khabar NonStop

Municipal election

बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद। वर्तमान निकाय चुनाव भाजपा के लिए अहम हो चला है। भाजपा से टिकट मांगने वाले सात लोगों ने टिकट ना मिलने पर बगावत करते हुए भाजपा के खिलाफ ही ताल ठोक डाली है। जो भाजपा के जीत के ख्वाब के लिए घातक सिद्ध  हो सकता है।

केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा नगर निकाय चुनाव में भाग्य आजमाने वालों की पहली पंसद रही है। जिसके चलते भाजपा से टिकिट मांगने वालों की संख्या डढ़े दर्जन तक पहुँच गई थी। जो भाजपा के लिए सिरदर्द बन गई है। भाजपा के दम पर चुनावी वैतरणी पार करने के इच्छुक लोगों में पार्टी ने त्रिलोक सैनी पर अपना विश्वास जताते हुए प्रत्याशी बनाया है। जिसकी पार्टी में तिखी प्रतिक्रिया हुई। भाजपा सूत्रों की माने तो दो रोज पूर्व भाजपा की बैठक में बागी तेवर दिखाय। जिन्हे भाजपा नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा ने किसी हद तक शांत करने का भरसक प्रयास किया।

लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

आर एस एस की पृष्ठभूमि के लोग भी बागीयों में शामिल

उधर टिकट बंटवारे से नाराज भाजपा से टिकट मांगने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बागी हो जाने का एहसास बैठक में ही करा दिया था। जिसके चलते सबसे पहले भाजपा के बैनर तले पालिका अध्यक्ष बन चुके बिशन सिंह सैनी ने बगावत का बिगुल बजाते हुए गुरूवार को नामांकन कर दिया था। जबकि आर एसएस पृष्ठ भूमि के महेन्द्र पाल ने दो रोज पूर्व ही पार्टी से बगावत करते हुए आम आदमी पार्टी से नामांकन किया है। यह सिलसिला जारी रखते हुए निवर्तमान सभासद जितेन्द्र उर्फ सोनू ने भी पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय के रूप में पर्चा दाखिल किया है। वहीं, तीन योजना पूर्व भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके वयोवृद्ध महा सिंह सैनी ने भी शुक्रवार को नामांकन किया है। वहीं, आर एसएस से जुडे हुए उनके पुत्र विवेकानन्द सैनी और पुत्र वधू सुमन ने भी नामांकन किया है। वहीं, सैनी समाज जाने पहचाने चेहरे लक्ष्मन सैनी ने भी विद्रोह का रास्ता अपनात हुए निर्दलीय के रूप में नामांकन किया है। इस तरह भाजपा द्वारा सैनी कार्ड खेल कर विजय श्री हासिल करने का ख्वाब देख रही भाजपा की राह में अनेक रुकावटें पैदा हो गई हैं। इस बाबत पूछे जाने पर नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा ने बताया कि टिकट ना मिलने से रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के प्रयास किये जा रहे है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अवैध निर्माण के खिलाफ कमिश्नर से की मुलाकात



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yOFrRi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop