रोजाना हवन करिए और बीमारियों को दूर भगाइए! - Khabar NonStop
फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ का एक गाना है, हवन करेंगे! लेकिन हवन करने से क्या लाभ होंगे इस पर रिसर्च शुरू हो गयी है। फ़्रांस के ट्रेले नामक वैज्ञानिक ने हवन पर रिसर्च की जिसमें उन्हें पता चला की हवन मुख्यतः आम की लकड़ी पर किया जाता है। जब आम की लकड़ी जलती है तो फ़ॉर्मिक एल्डिहाइड नामक गैस उत्पन्न होती है जो कि खतरनाक बैक्टीरिया और जीवाणुओं को मारती है तथा वातावरण को शु्द्ध करती है। इस रिसर्च के बाद ही वैज्ञानिकों को इस गैस और इसे बनाने का तरीका पता चल गया है।
गुड़ को जलाने पर भी ये गैस उत्पन्न होती है।
टौटीक नामक वैज्ञानिक ने हवन पर की गयी अपनी रिसर्च में ये पाया कि यदि आधे घंटे हवन में बैठा जाये अथवा हवन के धुएं से शरीर का सम्पर्क हो तो टाइफाइड जैसे खतरनाक रोग फ़ैलाने वाले जीवाणु भी मर जाते हैं और शरीर शुद्ध हो जाता है।
हवन की महत्ता को देखते हुए राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिकों ने भी इस पर एक रिसर्च की । क्या वाकई हवन से वातावरण शुद्द होता है और जीवाणु का नाश होता है अथवा नहीं? उन्होंने ग्रंथों में वर्णिंत हवन सामग्री जुटाई और उसे जलाने पर पाया कि ये विषाणु नाश करती है। फिर उन्होंने विभिन्न प्रकार के धुएं पर भी काम किया और देखा कि सिर्फ आम की लकड़ी 1 किलो जलाने से हवा में मौजूद विषाणु बहुत कम नहीं हुए। लेकिन जैसे ही उसके ऊपर आधा किलो हवन सामग्री डाल कर जलायी गयी तो एक घंटे के भीतर ही कक्ष में मौजूद बैक्टीरिया का स्तर 94 प्रतिशत कम हो गया।
कई दिनों तक रहता है हवन का असर
यही नहीं उन्होंने आगे भी कक्ष की हवा में मौजुद जीवाणुओ का परीक्षण किया और पाया कि कक्ष के दरवाज़े खोले जाने और सारा धुआं निकल जाने के24 घंटे बाद भी जीवाणुओं का स्तर सामान्य से 96 प्रतिशत कम था। बार-बार परीक्षण करने पर ज्ञात हुआ कि इस एक बार के धुएं का असर एक माह तक रहा और उस कक्ष की वायु में विषाणु स्तर 30 दिन बाद भी सामान्य से बहुत कम था।
वनस्पतियों एवं फसलों के लिए भी फायदेमंद
यह रिपोर्ट एथनो फार्माकोलोजी के शोध पत्र (research journal of Ethnopharmacology 2007) में भी दिसंबर 2007 में छप चुकी है। रिपोर्ट में लिखा गया कि, हवन के द्वारा न सिर्फ मनुष्य बल्कि वनस्पतियों एवं फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले बैक्टीरिया का भी नाश होता है जिससे फसलों में रासायनिक खाद का प्रयोग कम हो सकता है । हवन करने से न सिर्फ भगवान ही खुश होते हैं बल्कि घर की शुद्धि भी हो जाती है। भगवान हमारे सभी परिजनों और मित्रों को सुरक्षा एवं समृद्धि प्रदान करें ।
क्या आप जानते हैं तिल के ये बेमिसाल फायदे
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iVN2n4
Comments
Post a Comment