मामूली सी बात पर दो पक्षों में हुई फायरिंग, मामला दर्ज - Khabar NonStop
मथुरा के थाना फरह ईलाके की रिपोर्टिंग चौकी ओल में मामूली बात को लेकर लाठी-डंडे चल गये। बताया गया है कि एक मकान पर गाड़ी चढ़ गयी इसी बात को लेकर पहले तो दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई और फिर फायरिंग करते हुए जमकर पत्थर फेंके। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी।
फायरिंग के दौरान पोखरण में हादसे का शिकार हुई हॉवित्जर तोप
क्या है पूरा मामला ?
मथुरा के थाना फरह इलाके की ओल रिपोर्टिंग चौकी के ओल गांव में उस समय तनाव पैदा हो गया जब एक गाड़ी मकान पर अनियंत्रित होकर चढ़ गई। इसी बात से नाराज होकर मकान स्वामी ने गाड़ी मालिक को गाली गलौज कर दी। बातों ही बातों में तनाव इतना बढ़ गया कि पहले तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और जब विवाद बढ़ने लगा तो दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जैसे ही दोनो पक्ष आमने सामने आये तो दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गये और जब इससे भी मन नही भरा तो दोनों पक्षों में फायरिंग हो गयी। इस विवाद में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। जब घटना की सूचना इलाके की पुलिस को लगी तो सूचना पाकर मौके पर पुलिस फोर्स पहुँच गयी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है और घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच में पुलिस जुट गयी है और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। अभी भी इलाके में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस घटना क्रम में एसपी सिटी श्रवण कुमार से बात की गयी तो उनका कहना था कि, एक बुलोरो गाड़ी थी जो दूसरे पक्ष के एक मकान पर चढ़ गई। इसी बात को लेकर दोनी पक्षों में जमकर कहा सुनी हुई और विवाद हो गया। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी और 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आयी है। जो भी आरोपी है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है ।
हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत, आरोपी के घर जमकर हुई तोड़फोड़
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iBC85e
Comments
Post a Comment