थरूर के मजाकिया टिप्पणी का मानुषी ने दिया करारा जवाब - Khabar NonStop
भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है। जहां पूरा हिंदुस्तान मानुषी की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाइयां दी लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मानुषी के सरनेम का इस्तेमाल करते हुए नोटबंदी पर तंज कसा। फिर क्या था सभी ने उनके इस ट्वीट का खूब मजाक बनाया। लेकिन मानुषी कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी से बिलकुल भी दुखी नहीं नहीं बल्कि उन्होंने इस टिप्पणी का बड़ी ही खूबसूरती से जवाब दिया है।
शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर को लेकर किया मजाक, अनुपम खेर ने कहा ये
Exactly @vineetjaintimes agree with you on this. A girl who has just won the World isn’t going to be upset over a tongue-in-cheek remark. ‘Chillar’ talk is just small change – let’s not forget the ‘chill’ within Chhillar ???? @ShashiTharoor https://t.co/L5gqMf8hfi
— Manushi Chhillar (@ManushiChhillar) November 20, 2017
मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने सोमवार को ट्वीट करके कहा कि, ‘एक लड़की जिसने अभी दुनिया जीती है, वह किसी मजाकिया टिप्पणी को लेकर दुखी नहीं होगी। ‘चिल्लर’ का अर्थ खुले पैसे हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि चिल्लर शब्द में ‘चिल′ भी शामिल है।’ मानुषी ने अपने ट्वीट में थरूर और टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन को भी टैग किया है। मानुषी का ये जवाब जाहिर कर देता है कि वो यु ही मिस वर्ल्ड नहीं बनी वो ही इसकी असली हक़दार हैं। बता दें कि, हरियाणा की मेडिकल छात्रा मानुषी ने चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता का खिताब जीतकर 17 साल के बाद देश को यह गौरव दिलाया है।
What a mistake to demonetise our currency! BJP should have realised that Indian cash dominates the globe: look, even our Chhillar has become Miss World!
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 19, 2017
बता दें कि, शशि थरूर ट्वीट करके कहा था कि, “हमारी मुद्रा (चिल्लर) के विमुद्रीकरण (नोटबंदी) से कितनी गलती हुई! भाजपा को समझना चाहिए कि भारत की नकदी दुनिया में श्रेष्ठ है। देखिए, हमारे चिल्लर तक को विश्व सुंदरी का खिताब मिल गया।”उनके इसी ट्वीट पर सोशल मीडिया पर उनकी खूब किरकिरी हुई साथ ही मानुषी ने भी बेहद खूबसूरती से इसका जवाब भी दिया।
MISS WORLD 2017 बनीं मानुषी छिल्लर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B7jb2w
Comments
Post a Comment