sss

; //]]>

डॉ. रोशन जैकब निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निकाय का निरीक्षण - Khabar NonStop

Roshan Jacobबुलन्दशहर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रोशन जैकब द्वारा निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निकाय का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की। इस मौके पर उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बिना अनुमति के कोई चुनावी जुलूस, प्रचार-सामग्री का वितरण या चस्पा किया जाना प्रतिबन्धित है।

जिलाधिकारी ने किया सौन्दर्यीकरण एवं पार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण2

आचार संहिता का खुला उल्लंघन             

अतः बिना अनुमति के ऐसे जुलूसों एवं सभाओं का आयोजन करना निर्वाचन आयोग की आचार संहिता का खुला उल्लंघन मानते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रत्याशियों एवं सम्बन्धित पार्टी के पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार वाहन एवं अन्य प्रचार सामग्री तथा जुलूस आदि के लिए अनुमति उनके मांगे जाने पर तत्काल जारी की जाये। उन्होंने एमसीएमसी, एमसीसी, फ्लाइंग स्कॉवड, वीडियो टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में जनपद में आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

टीम के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित

उन्होंने कहा कि कोई भी प्रचार वाहन बिना अनुमति के संचालित हुआ पाये जाने पर उसे सीज करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध FIR दर्ज की जाये। उन्होंने वीडियो टीम के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक जुलूस एवं चुनावी गतिविधियों में प्रचार आदि की कार्रवाईयों की कवरेज करते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट एनआईसी में प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में व्यवस्थाओं में सक्रियता लाने की दृष्टि से अन्य कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन  अरविन्द कुमार मिश्र एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jfbH9b

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop