sss

; //]]>

गंभीर ने जहीर को दी शादी की एक ख़ास नसीहत - Khabar NonStop

Zaheer Khan

 

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ‘चक दे’ फेम बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ शादी कर चुके हैं। ज़ाहिर ने अचानक ही अपनी मंगेतर से शादी की और इस दौरान शादी में परिवार के सदस्यों के साथ कुछ करीबी दोस्त मौजूद रहे। दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की।

वहीं, दोनों की शादी की खबर सुनने के बाद बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया। टीम के साथी खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर ने जहीर खान को शादी की शुभकामनाएं दी। सिर्फ शुभकामनाएं ही नहीं बल्कि इसके साथ-साथ गंभीर ने जहीर को मजाकिया अंदाज में एक खूबसुरत सी नसीहत भी दे डाली। दरअसल, गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, ”शादी की मुबारकबाद जहीर और सागरिका, आखिरकार कोई ऐसा आ ही गया जो जहीर को भी बाउंसर फेंक सकता है। इसके साथ ही गंभीर ने आगे लिखा, भाई मैं अपने निजी अनुभव से बता रहा हूं, जब भी पत्नी की तरफ से बाउंसर आए उसे हिट करने की मत सोचना, कोशिश करना की उसे डक कर दो या फिर लाइन से किनारे हो जाओ।” इस ट्वीट की ख़ास बात तो ये भी थी कि, उन्होंने इस ट्वीट में हरभजन सिंह और युवराज सिंह को भी टैग किया था।जिससे ये तो साफ़ था कि, गंभीर ने जहीर के साथ भज्जी और युवी को भी एक नसीहत दे दी। गौरतलब है कि, हरभजन सिंह ने गीता बसरा से जबकि युवराज ने इसी साल हेजल के साथ शादी की है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BmkIC3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop