शादी से पहले रेप कर बनाया था वीडियो, फिर पति को भेजा वीडियो - Khabar NonStop
कर्नाटक-एक युवती के साथ रेप करने के बाद आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करता रहा। लड़की की शादी के बाद आरोपी ने वीडियो लड़की के पति को भेज दिया, जिसके बाद उसका तलाक हो गया। इससे भी आरोपी को चैन नहीं मिला और एक बार फिर आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर लड़की ने पुलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद पुलिस ने 25 साल के आरिफ नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल: ट्रेन के टॉयलेट में महिला से रेप कर, दी जान से मारने की धमकी
दरअसल, कर्नाटक में कोलर जिले के श्रीनिवासपुर में एक 25 साल के आरिफ नाम के युवक ने अपने दो दोस्तों के सामने युवती से रेप किया और वीडियो बनाकर उसके पति हो भेज दिया, जिससे लड़की का तलाक हो गया। एक अख़बार की खबर के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब युवती को आरोपी ने वीडियो वायरल करने की बात कहकर फिर से ब्लैकमेल करना शुरू किया। युवती ने इस बात की सुचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जाकिर खान मोहल्ला के आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीनिवासपुर के सब इंस्पेक्टर बी. आर जगदीश के मुताबिक, आरोपी आरिफ ने दोस्त तौसिफ और सैयद के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। तीनों आरोपी एक कार पेंटिंग गैरेज में काम करते हैं। 2012 में आरिफ पड़ोस में रहने वाली युवती को एक सुनसान जगह ले जाकर जूस में नशीली दवा पिलाकर रेप किया। युवती के परिवार वालों ने बदनामी के डर से इस बात को दबा दिया और आरिफ से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद 2015 में युवती की शादी हैदराबाद के एक मैकेनिक से हुई थी तो युवती को धमकी देकर आरोपी ने किसी तरह से उसके पति का नंबर हथिया लिया और रेप का वीडियो भेज दिया जिसे देख वह बौखला गया और पत्नी को तलाक दे दिया। लेकिन इसके बावजूद आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा जिससे तंग आकर युवती ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में कर दी।
लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से कर्नल ने घर बुलाकर किया रेप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k4n3gM
Comments
Post a Comment