कश्मीर की हालत के जिम्मेदार वहां के नेता हैं - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस में सेंटर फॉर इंटरफेथ एंड अंडर स्टैंडिंग द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कश्मीर में सदभाव और वहां के हालात के सवाल पर कहा कि कश्मीर हालात के लिये वहां के नेता जिम्मेदार हैं। वो बच्चों और जवानों को बहकाते हैं। लेकिन इसके साथ ही हमारी सरकार गुजारिश है कि अस्सी नक्सलियों के मरने लिये तो सरकार कहती है कि वहां संयम बरता जाय।
बुलंदशहर: पुलिस ने किया मधुमक्खी डिब्बे चोरी की घटना का खुलासा
सरकार से की गुजारिश
उन्होंने कहा हमारी सरकार से गुजारिश है कि वहां भी लोगों बहकाया जाता है तो हम सरकार से वहां की पुलिस से कहते हैं वहां भी संयम बरता जाय। उन्हें समझाने की कोशिश की जाय सही रास्ते पर लाने की कोशिश की जाय। बजाय इसके कि उनको मारा जाय वहां के बच्चे अंधे हो जाय इससे वहां नफरत और बढ़ेगी। उससे हालात और खराब होंगे।
विवादित स्थल के बयानों पर मौलाना ने कहा
वहीं उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमेन के विवादित स्थल के बयानों पर मौलाना ने कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सरकार के नुमाइंदे है। शियाओं के लीडर नहीं हैं। उनको शियाओं ने नहीं बनाया सरकार ने बनाया है। वो ऐसी बयानबाजी इसलिए कर रहे हैं सीबीआई जांच उनको ऊपर बैठ रही है। उन्होंने इतनी ज्यादा बेईमानियां की हैं इतने वक्फ बेचे हैं। सारी बेईमानियां आजम खान ने की इनके जरिए।
मथुरा। श्रद्धालु और स्थानीय व्यक्ति के बीच हुई मारपीट
आपके लिए जारी किया पैगाम
हम आपके जरिए ये पैगाम आरएसएस और बीजेपी को देना चाहते हैं कि वक्फ बोर्ड के चेयरमेन को बचाने का मतलब है आप आजम खाँन को बचा रहे हैं। इनको सपोर्ट करने का मतलब है आप आजम खाँन को सपोर्ट कर रहे हैं। क्योंकि आज खाँन ने जितनी भी बेईमानियां की हैं वो आजम खाँन के जरिए की हैं तो इसका मतलब जितने भी बयानात उन्होंने फौज के लिये दिए हैं वो भी सही हो जाएंगे,और उन्होंने भारत माता को जो चुड़ैल कहा वो भी सही हो जाएगा। अगर सरकार ने वसीम रिजवी की सपोर्ट की तो आजम खाँन की सपोर्ट होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A7pZNs
Comments
Post a Comment