कश्मीर में पारा शून्य से काफी नीचे, कई शहर हुए फ्रीज़ - Khabar NonStop
जम्मू कश्मीर। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग सहित कारगिल और लेह से सटे शहरों में इस सप्ताह की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गयी। तापमान में भारी गिरावट के साथ सप्ताह के शुरुआत में कश्मीर के कई क्षेत्रों में बर्फ़बारी भी हुई। बर्फ़बारी के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात बाधित
कारगिल में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री नीचे
मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक बीती रात तापमान में शून्य डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक घाटी में सबसे ठंडा स्थान गुलमर्ग है और जम्मू और कश्मीर में कारगिल दूसरा सबसे ठंडा स्थान है। अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के कारगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
महबूबा पहुंची श्रीनगर, दरगाह में हुए घटना का किया आकलन
लेह कश्मीर का सबसे ठंडा शहर
लेह शहर राज्य में सबसे ठंडा था, जहां पारा शून्य से नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर प्रभाग में अन्य सभी स्थानों पर रात का तापमान गुरुवार की रात को फ्रीजिंग पॉइंट से ऊपर था। मौसम विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्रीनगर में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकनेग शहरों में क्रमश: 4.4 डिग्री सेल्सियस और 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर: मौसम ने बदली करवट, हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी
मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
प्रसिद्ध पहलगाम रिजॉर्ट, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मुख्य शिविरों में से एक है। यहाँ पर तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर का तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के उच्च स्थानों के कई क्षेत्रों में 15 नवंबर को बर्फबरी हुई है, जबकि मैदानों में हल्की बारिश दर्ज की गई, इससे घाटी में सूखे की स्थिति ख़त्म हो गयी। मौसम विभाग ने राज्य में शनिवार तक अलग-अलग जगहों पर हल्की वर्षा या बर्फ की भविष्यवाणी की है, जिसके बाद कुछ दिनों तक मौसम के काफी शुष्क रहने की संभावना है।
श्रीनगर: सोनमार्ग में सीजन की पहली बर्फबारी से ढ़की 434 K.M लंबी लेह
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zSyiwV
Comments
Post a Comment