दमदमाती त्वचा के लिए लगाएं रेड वाइन फेस पैक - Khabar NonStop
जब आपकी उम्र बढ़ती है तो आपको बताने की जरुरत नहीं पड़ती है क्योंकि वो आपके चेहरे से दिखने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे का ग्लो भी कम होने लगता है इसी तनाव के कारण आपका चेहरा मुरझाया हुआ सा दिखने लगता है। तो अब आप अपने निखार को खोने न दे आइए जानते है कैसे हम अपने निखार को बरकरार रख सकते हैं? रेड वाइन फेस पैक जी हैं बिल्कुल ठीक सुना आपने इसके चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरने के साथ-साथ दाग-धब्बे भी चले जाएंगे। रेड वाइन का फेसपैक एक संपूर्ण सौंदर्य उत्पाद है जो झुर्रियों की समस्या को कम करने के साथ त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।
पीठ के मुहांसों से पाएं छुटकारा
रेड वाइन में मौजूद है ये गुण
यह एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट-गुण त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करते हैं। साथ ही रेड वाइन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और त्वचा में नयी कोशिकाओं के बनने में मदद करती है, जो त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को हटाककर, त्वचा को कोमल और मुलायम बनाती हैं। इसके अलावा रेड वाइनएंटीसेप्टिक की तरह भी काम करती हैं। यह आपके चेहरे में मौजूद बंद पॉर्स को खोलकर, त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करती है, जिससे मुंहासों की समस्या कम होती हैं। इसके साथ ये आपकी त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत भी चढ़ा देती हैं।
ऐसे बनाए फेस पैक
रेड वाइन – आधा कप
शहद – दो या तीन चम्मच
-रेड वाइन का फेस पैक बनाने के लिए आधा कप रेड वाइन में दो या तीन चम्मच शहद मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद अपना चेहरा पानी से धो लें। इस उपाय करने से आप खुद अपनी त्वचा में बदलाव महसूस करेंगे। इस पैक को सप्ताह में एक से दो बार लगायें।
कच्चे दूध के इतने फायदे की हैरान कर देंगे आपको
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yfOOFl
Comments
Post a Comment