भारतवंशी ब्रिटिश मंत्री प्रीती पटेल ने दिया इस्तीफ़ा, ये है वजह - Khabar NonStop
भारतीय मूल की ब्रिटिश मंत्री प्रीती पटेल को बुधवार को इजरायल के अधिकारियों के साथ गोपनीय मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा। उन्होनें इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अधिकारियों की गैर मौजूदगी में गोपनीय मुलाकात की थी। इसके चलते विवाद शुरू हो गया था और उन्होनें अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
सऊदी प्रिंस की बेटी की फोटो हुई वायरल, लोगों ने कहा ये
प्रीती पटेल, सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी में अपने कार्यो के लिए बेहद प्रसिद्द हैं। उन्होनें इजराइल दौरे पर अधिकारियों की गैरमौजूदगी में वहां के प्रधानमंत्री से गोपनीय मुलाकात की थी। इसके बाद उन्हें ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने राजनयिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर आगामी अफ्रीका यात्रा से पहले ही तलब कर लिया।
महिला ने डोनाल्ड ट्रम्प को दिखाई मिडिल फिंगर, मिली ये सजा
लंदन में वापस आने के बाद मंत्री प्रीति पटेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर अपना इस्तीफ़ा सौंपा। इस्तीफे में मंत्री ने कहा, “मेरी इजराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात पद के उच्च मानकों के अनुसार नहीं थी। हालांकि मेरा इरादा गलत नहीं था। मैं अक्सर ही पारदर्शिता और खुलेपन को आगे बढ़ाने का काम किया। हालांकि इजराइल के पीएम से मेरी मुलाकात पारदर्शिता और खुलेपन के मानकों के अनुरूप नहीं थी। लिहाजा मैं अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं।” प्रीती ने राजनयिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सरकार और जनता से माफ़ी भी मांगी।
अब इस उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे FACEBOOK और TWITTER
कौन हैं प्रीती पटेल?
प्रीति सुशील पटेल भारतीय मूल की एक ब्रिटिश राजनीतिज्ञ है। प्रीती ब्रिटिश लोकसभा सांसद हैं। प्रीती जुलाई 2016 से नवंबर 2017 तक अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए राज्य सचिव रहीं हैं। पटेल को सत्ताधारी कंज़रवेटिव पार्टी का एक चमकता सितारा माना जाता रहा है। वो सरकार में कई भूमिकाएं निभा चुकी हैं। जून 2016 में उन्हें इंटरनेशनल डेवलपमेंट मंत्री बनाया गया था।
‘पैराडाइज पेपर्स’: काला धन छुपाने वाले हुए बेनकाब, भारत के कई बड़े नाम आये सामने
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iH32bX
Comments
Post a Comment