अरुणाचल प्रदेश: तो क्या चीन का हाथ है सियांग नदी के काले होने के पीछे ? - Khabar NonStop
अरुणाचल प्रदेश की लाइफलाइन कही जाने वाली सियांग नदी के पानी का रंग काला पड़ जाने से लोगों की चिंता बढ़ गयी है। पिछले दो महीनों से पानी में सिर्फ मिट्टी, कीचड़ और गंदगी देखने को मिल रही है जिस वजह से लोग पानी किसी भी काम में इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला ?
यही नहीं नदी का पानी गंदा होने की वजह से सैकड़ों मछलियों की जान भी चली गई। अरुणाचल प्रदेश के पाशीघाट में सियांग नदी चीन से बहती है। तिब्बत में आकर यह यारलंग जांगबो कहलाती है। जबकि, असम में आकर यह ब्रह्मपुत्र के रूप में जानी जाती है। नदी का रंग काला पड़ने के पीछे लोगों ने आशंका जताई है कि चीनी सरकार नदी को मोड़ रही है जिस वजह से नदी में मिट्टी और कीचड़ का जमाव हो रहा है। वहीं, जिले के डिप्टी कमिश्नर ताम्यो तातक ने इस बारे में कहा, “यह पानी किसी भी काम में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इसमें सीमेंट जैसी पतली चीज है। यही कारण है कि तकरीबन डेढ़ महीने पहले ढेर सारी मछलियों की मौत हो गई थी।”
बता दें कि, चीन ने पहले से ही नदी पर बड़े बाँध बनाये हैं और आशंका जताई जा रही है कि चीन ने नदी में बड़े स्तर पर खुदाई भी की जिससे नदी की ये हालत हो गयी है। इस मामले के पीछे की वजह को जानने के लिए अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा सत्यापित किये जाने की भी बात चल रही है।
भारत के दुश्मन ने कहा कि वो नहीं है आतंकी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zPTXJa
Comments
Post a Comment