sss

; //]]>

पीलीभीत: बंदी रक्षक की आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं - Khabar NonStop

Untitled

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में एक बंदी रक्षक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालाँकि आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। फ़िलहाल जिला जेल के जेलर ने मृतक बंदी रक्षक के परिजनों को फ़ोन कर सुचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित जिला जेल का है। जहाँ बदायूं जिले के फैजगंज वेहटा निवासी लवकुमार (25) ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लवकुमार जिला जेल में बने डी-16 क्वार्टर में अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रहते थे। मृतक लवकुमार 10 दिन पूर्व ही अपनी पत्नी और आठ माह के बच्चे को उसके मायके छोड़कर आये थे। फ़िलहाल मृतक लवकुमार के आत्महत्या करने की कोई बजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

टाइगर रिजर्व का पर्यटन सीजन में मची धूम

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लवकुमार की रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक की डियूटी थी। पर देर रात 1 बजे तक डियूटी पर नहीं पहुँचा तब डायल 100 को सुचना दी गयी। पुलिस कर्मियो ने सुबह 5 बजे क्वार्टर पर जा कर देखा तब क्वार्टर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोला गया तब पता लगा कि मृतक लवकुमार का शव छत के कुंडे से लटका हुआ है। इसकी सुचना तत्काल जेलर ने मृतक के परिजनों को दी। सुचना पर पहुँची पत्नी और परिजन। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

क्या कहना है मृतक के भाई का

मृतक लवकुमार के भाई ने बताया कि भाई लवकुमार 2012 में पुलिस में भर्ती हुआ और बरेली जेल में तैनाती हुई थी। 26 दिसम्बर 2014 को पीलीभीत जिला जेल में बंदी रक्षक नियुक्त हुए थे। आत्महत्या करने की कोई ऐसी बजह नहीं थी। काफी खुश रहते थे। डियूटी को लेकर भी ऐसी कोई बात नहीं थी जो आत्महत्या करने की वजह बने।

पीलीभीत: बन्दी रक्षक लवकुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

क्या कहना है पत्नी का

मृतक लवकुमार की पत्नी ने बताया कि 10 दिन पूर्व मुझे और अपने आठ माह के बच्चे को मेरे मायके छोड़कर आये थे। कहा की 2 महीने तक यहीं रहो। कल शाम भी फ़ोन पर बात हुई थी पर कभी कोई परेशानी हम लोगों के बीच नहीं हुई और न ही कभी कोई ऐसी बात बताई। पर अचानक आज इतना बड़ा कदम उठा लिया।

क्या कहना है सीओ सिटी का

सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि लवकुमार जेल में बंदी रक्षक नियुक्त था। घर पर अकेला था पत्नी और बच्चे घर गए हुए थे। देर रात आत्महत्या कर ली है। परिवार वालों को बुला लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक लवकुमार की 2012 की भर्ती है। और बदायूं जनपद का निवासी था। परिजनों की तहरीर मिलने पर ही कार्यवाही की जायेगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hHdQdv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop