माँ की पुकार सुन पिघल गया माजिद, सरेंडर करने का किया फैसला - Khabar NonStop
जम्मू-कश्मीर का उभरता फुटबॉलर माजिद खान ने अपने एक कदम से आतंकवाद की दुनिया में कदम रखा लेकिन माजिद के दुसरे कदम से आतंकवाद पर एक तमाचा ज़रूर लगा है। अपने परिजनों की के दबाव में आकर माजिद ने सरेंडर करने का फैसला किया है।
दरअसल, माजिद ने 10-12 दिन पहले ही आतंकी संगठन लश्कर को ज्वाइन किया था। जब माजिद की मां और उसके रिश्तेदार को ये खबर मिली तो वो उससे बार-बार घर वापस लौटने की गुहार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि, माँ की लाख मिन्नतों के बाद माजिद ने सरेंडर करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि, माजिद इरशाद जो कल तक जिले में उभरता हुआ फुटबॉल खिलाड़ी माना जाता था लेकिन कुछ दिन पहले ही माजिद ने आतंकी संगठन लश्कर को ज्वाइन किया था। ये खबर सुनकर माजिद के पिताको दिल का दौरा पड़ गया और माँ का रो-रो कर बुरा हाल है। इस खबर से माजिद के घर में मातम पसरा हुआ था। लेकिन अब माजिद ने माँ की अपील से सरेंडर करने का फैसला किया है।
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम से दो आतंकी गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jwULeH
Comments
Post a Comment