मिशेल के बाद रोहित शर्मा के कैच की हो रही है चर्चा… - Khabar NonStop
मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज भारत ने 6 रन से जीत लिया। जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया। इस रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड के मिशेल संतनेर और भारत के रोहित शर्मा के कैच की खूब चर्चा है। दोनों ही टीमों के खिलाडियों ने बेहतरीन फील्डिंग की जिसे मौजूदा दर्शकों ने खूब सराहा।
कमाई के मामले में सचिन से भी आगे विराट, करते हैं ये बिज़नेस भी
दरअसल, इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड के मिशेल संतनेर ने शानदार कैच पकड़ा जिसने सबको हैरान कर दिया था। मिशेल संतनेर के शानदार शॉट ने हार्दिक पांड्या को पवेलियन में भेज दिया। पांड्या ने 17 रनों की पारी खेली थी। पांड्या ने इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं, रोहित शर्मा ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में जबर्दस्त कैच पकड़ा जिसके बाद विराट ने ख़ुशी से उन्हें गले लगा लिया। हुआ यूं कि, जब बुमराह की बॉल पर कोलिन मुनरो (7) ने मिड ऑन के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की तब मुनरो के शॉट पर बॉल काफी हाइट पर तो गई, लेकिन बाउंड्री के अंदर ही रही। ऐसे में रोहित शर्मा ने दौड़ते हुए डाइव लगाई और एक बेहतरीन कैच लेकर मुनरो को आउट कर दिया। इस कैच को लेकर रोहित ने मुनरो जैसे बड़े बल्लेबाज को आउट किया। इस कैच से विराट इतने खुश हुए कि उन्होंने जाकर रोहित को गले लगा लिया।
IND VS NZ T20: भारत ने किया सीरीज पर कब्जा, न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराया
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yFGYcr
Comments
Post a Comment