sss

; //]]>

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर निकाय चुनाव को लेकर की चुनावी जनसभा - Khabar NonStop

Keshav Prasad Maurya

पीलीभीत-उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में आगामी 26 नवम्बर को नगर निकाय का चुनाव होना है जिसके चलते पीलीभीत में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीलीभीत नगर निकाय भाजपा प्रत्याशी डॉ दिव्या मिश्रा के लिए एक चुनावी जनसभा की। यह चुनावी जनसभा शहर की अशोक कॉलोनी में की गयी। जहाँ इस चुनावी जनसभा में सदर विधानसभा के विधायक संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत, पूरनपुर विधायक बाबू राम पासवान, और भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्या कहा उपमुख्यमंत्री ने ?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने भाषण के शुरूआती दौर में कहा कि, मैं विधानसभा चुनाव में पीलीभीत आया था और आप सभी जनता से भाजपा प्रत्याशियों के लिए बोट करने की अपील की थी। आप सभी जनता ने एक ही बॉल पर चौका मार दिया। पीलीभीत जिले की चारों सीटो पर भाजपा के प्रत्याशियों को जीत हासिल कराई। और जनता की ताकत को हनुमान जी की ताकत बताया। सिर्फ बहुमत में आने के लिए 203 चाहिए होती है। पर 2017 के विधानसभा चुनाव में 203 सीटें नहीं वल्कि 325 सीटें भाजपा की झोली में डालने का काम जनता ने किया है। भाजपा की प्राथमिकता है कि “सबका साथ और सबका विकास”

उपमुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि, हमारी सरकार ने गरीबों के लिए खजाने खोलने का काम किया है। किसानों की कर्जमाफी करने का काम किया, गन्ना किसानों को भुगतान कराने का काम किया, गुंडे और माफियाओं को सबक सिखाने का काम किया। खनन माफियाओं को अब कही शरण नहीं मिल रही है। जब हम उत्तर प्रदेश में आये तब एक लाख इक्कीस हजार किलोमीटर गड्ढा युक्त सड़के हमको विरासत में मिली। हमने गड्ढा युक्त सड़को को गड्ढा मुक्त करने का काम किया। पिछली सपा सरकार में बिजली कितनी मिलती थी और आज कितनी बिजली मिल रही है यह आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं। हमारी सरकार ने बिजली के घंटे बढ़ाये हैं। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार किया है। किसान के गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले ताकि उसे खरीद कर बिना भ्रष्टाचारी के बीच में आये बिना उसके गेहूं के भुगतान को सीधे उसके खाते में भेजने का काम किया है। सरकार बनने के पहले साल में ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने का काम किया। कई गरीब माताओं और बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का काम किया। 30 करोड़ गरीब लोगो के बैंक में खाते खुलवाएं गए।

सीमा पर तैनात जवानों के लिए कहा

सीमा पर तैनात जवानों की बात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिस भाषा को समझ सकता है उसको उसी भाषा में समझाने का काम किया। भारत में पहले भी आतंकवादी आते थे और कश्मीर में उनको शरण दी जाती थी, सभी सुख सुविधाएं दी जाती थी और फिर भारत में आतंकवाद को फ़ैलाने का काम किया जाता था। जब से केंद्र में हमारी सरकार बनी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब से शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा जब हमारे सैनिकों के हाथों कोई न कोई आतंकवादी मारा न जाता हो। जिस तरह उन्होंने हमारे सैनिक शिविर में घुसकर हमारे सैनिकों को मारा और जिस तरह अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा ठीक उसी तरह हमारे भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर उनकी जमीन पर ही उनको मारने का काम किया है।
आज हम विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे है। विश्व की महा शक्ति बनने जा रहे है। आने वाले समय में भारत विश्व का नंबर 1 राष्ट्र होगा। उत्तर प्रदेश देश का नंबर1 राज्य बनेगा। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब हम विधानसभा के चुनाव में आये थे तब एक संकल्प पत्र जारी किया था। जो संकल्प पत्र में वादा किया उनका श्री गणेश कर चुके हैं। अब इस नगर निकाय चुनाव में भी एक संकल्प पत्र जारी किया है। इस संकल्प पत्र में भी वादा किया है कि नगर को सजायेंगे, सुन्दर बनाएंगे, नाली ठीक कराएँगे, सड़के अच्छी बनाई जाएंगी, पार्क अच्छे बनाये जाएंगे, पार्क के अंदर खेलने, बैठने की व्यवस्था कराई जायेगी।

केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे बांके बिहारी के दर पर, ये मांगी मन्नत

शरह के अतिक्रमण पर बोले

शहर के अतिक्रमण की बात पर उन्होंने कहा कि यदि किसी गरीब ने कहीं अतिक्रमण कर रखा है या कोई दुकान, या झोपडी बना रखी है तो पहले उसकी कही और व्यवस्था की जायेगी ताकि उस गरीब को कोई परेशानी न होने पाये। उसके बाद उस अतिक्रमण को हटाने का काम किया जाएगा और अगर किसी भूमाफिया ने कही कोई अतिक्रमण कर रखा है तो उस पर बुलडोजर चलाया जायेगा।

नगर निकाय चुनाव पर बोले

नगर निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि, जिस तरह केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खजाने की चाबी भाजपा को देने का काम किया है। ठीक उसी तरह नगर निकाय के अंदर बनने बाली सरकार की चाबी भी भाजपा को देने का काम करें। हम वादा करते हैं कि नगर को चमका देंगे, हम नगर के विकास को ऐसे स्वरुप में लाकर खड़ा कर देंगे जिस की आप वर्षो से प्रतीक्षा कर रहे है।

विपक्षी पार्टियो पर साधा निशाना

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, आज विपक्षी पार्टियां राहुल गांधी की अगुवाई में 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी रोको प्रतियोगिता में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक जबर्दस्त नेता है और राहुल गांधी जबरदस्ती नेता है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव कहते है कि भाजपा नगर निकाय चुनाव में सभाएं कर रही है। इस पर उन्होंने कहा कि, हाँ हम सभाएं कर रहे है और सभाए करेंगे, हम जनता के बीच में जाने का काम करेंगे, और जो कहेंगे वो करेंगे भी। जनता को पता है हमारी नियत में खोट नहीं है। हम देश की उन्नति के लिए, राज्य की उन्नति के लिए, नगर की उन्नति के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं और ईमानदारी से काम करेंगे। जनता को सपा, बसपा पर शंका हो गयी सत्ता में आते है तो जनता को लूटने का काम करते है। अपनी जेब भरने का काम करते है और जब हम सत्ता में आये हैं तो हमारा लक्ष्य अपनी जेब भरना नहीं बल्कि गरीब का हक़ गरीब को देना है, गरीबो के हित के लिए जो योजना बनाएंगे तो गरीबो तक पहुँचाने का काम करेंगे। भाजपा का लक्ष्य सत्ता में पहुँचने के बाद खुद सुख भोगना नहीं है। बल्कि गरीब के लिए समर्पित हो जाना है।

नगर निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव का पहला पड़ाव

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह नगर निकाय का चुनाव लोक सभा चुनाव से पहले का पड़ाव है। साथ ही जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा का कमल खिलाये। आने वाली 26 तारीख को भाजपा के प्रत्याशियों को ही वोट दें और भाजपा का कमल खिलाएं।

अखिलेश यादव डिप्रेशन में हैंः केशव प्रसाद मौर्या



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mLJGYb

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop