sss

; //]]>

जिलाधिकारी ने किया सौन्दर्यीकरण एवं पार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण - Khabar NonStop

Dr. Roshan Jacob

बुलन्दशहर। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण डॉ रोशन जैकब ने पुरानी जेल की दीवार पर सौन्दर्यीकरण के रूप में किये जा रहे पेंटिंग एवं पार्क निर्माण की प्रगति का निरीक्षण करते हुए सचिव प्राधिकरण को आवश्यक दिशा निर्देशों के अन्तर्गत पार्क में लाईटें स्थापित किये जाने निर्देश दिये। उन्होंने पेंटिंग कार्यो से जुड़े टीम के सदस्यों से भी वार्ता करते हुए कार्य पूर्ण होने की तिथि की जानकारी हासिल की।

मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

बन्दर पहुंचा रहे बाधा

टीम के सदस्यों द्वारा बताया गया कि बन्दरों के आतंक से पेंटिंग के कार्य में बाधा आ रही है और लगाई गई घास एवं पोधों को नुकसाना पहुँचाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने डीएफओ के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है कि बन्दरों को पकडने के लिए पूर्व में भी आदेश दिये जा चुके है लेकिन अभी तक पुरानी जेल पर चल रहे सौन्दर्यीकरण के कार्य में बाधक बन रहे बन्दरों को नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने पुरानी जेल से बन्दरों को पकड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि 2 दिन के अन्दर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

कम हीमोग्लोबिन बताकर प्रसूता को अस्पताल से निकाला, ऑटो में हुई डिलीवरी

स्थापित किया जायेगा विशालकाय तिरंगा झण्डा

जिलाधिकारी ने प्राधिकरण के सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पार्क की देखरेख के लिए प्राधिकरण का एक कर्मचारी स्थायी रूप से तैनात किया जाये जिससे पार्क में क्षति न पहुंचे। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पार्क पूर्ण होने पर एक विशालकाय तिरंगा झण्डा स्थापित किया जायेगा। उन्होंने सौन्दर्यीकरण के कार्य को शीघ्र निपटाने के आदेश प्राधिकरण के अधिकारियों को दिये। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा एक बेहतर पार्क जनता के लिए समर्पित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक

अधिकारियों को दिया निर्देश

इसके उपरान्त जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब ने कलेक्ट्रेट से कालाआम चैराहे तक सड़क के चैड़ीकरण के उपरान्त डिवाइडर लगाये जाने कार्य का निरीक्षण करते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के समय प्राधिकरण के सचिव श्री ज्ञानेन्द्र वर्मा सहित अन्य अभियन्तागण उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में आयोजित बैठक



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zuTJnq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop