sss

; //]]>

नगर पालिका: पैसे देकर बदली जा रही है लिस्ट - Khabar NonStop

bjp बुलंदशहर। बुलंदशहर में आज भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी हैं। सूची जारी होने के बाद चार वार्डों के प्रत्याशियों ने भाजपा के जिलाध्यक्ष के घर पर जमकर हंगामा किया हैं। प्रत्याशियों का कहना हैं कि उनके नाम लिस्ट में होने के बाद पैसे लेकर लिस्ट को बदला गया हैं।

सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला युवक, हड़कंप

जानें पूरा मामला

बता दें कि वार्ड 3, 18, 25 और 30 के प्रत्याशियों का कहना है कि सबह 9 बजे बुलंदशहर के सदर विधायक ने बताया कि उनके टिकट हो गए हैं, लेकिन शाम होते-होते लिस्ट में से उनके नाम काट दिए गए। भाजपा के प्रत्याशियो ने पैसे लेकर टिकट बदलने का आरोप लगाया हैं। प्रत्याशियों नें बताया कि फाईन लिस्ट में उनका नाम था, लेकिन शाम को जारी लिस्ट में वाइटनर लगाकर नाम बदले गए और फोटो स्टेट लिस्ट को जारी कर दिया गया।

प्रत्याशियो का कहना

भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद ही प्रत्याशियों का विरोध भी शुरु हो गया। प्रत्याशियों का कहना था कि लिस्ट बनाने वालो ने पैसे लेकर लिस्ट को बदला हैं। प्रत्याशियो ने हंगामे के बाद जारी लिस्ट को दिखाया। प्रत्याशियों ने बताया कि फाईन लिस्ट में उनका नाम था, लेकिन शाम को जारी लिस्ट में वाइटनर लगाकर नाम बदले गए और फोटो स्टेट लिस्ट को जारी कर दिया गया। प्रत्याशियों ने भाजपा के लोगों पर पैसे लेकर टिकट जारी करने का आरोप लगाया हैं।

डॉ. रोशन जैकब निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निकाय का निरीक्षण

जिला प्रभारी का कहना

वहीं, दुसरी तरफ भाजपा के जिला प्रभारी का कहना हैं कि टिकट मांगने का सबको अधिकार हैं। भाजपा में टिकट कार्यकर्ताओं को दिया गया हैं, सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव लडायेगे। जिन लोगो को टिकट नही मिल पाया हैं वो आरोप लगा रहे हैं, लेकिन हमें कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिए है। कहा कि सबको चुनाव नही लडाया जा सकता हैं। ऐसे कुछ लोगो को किसी न किसी पद पर समायोजन किया जायेगा।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Aq0l5S

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop