नेहरू कहा करते थे कि हम जनसंघ को जड़-मूल से उखाड़कर फेंक देंगे: नरेंद्र मोदी - Khabar NonStop
हिमाचल। हिमाचल में आने वाले चुनावों के लिए सभी पार्टियां प्रचार प्रसार कर रहीं हैं। और रैली निकाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के कांगड़ा में हो रही चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर ‘कड़ा प्रहार’ किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जनसंघ को खत्म कर देना चाहते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि ‘पंडित नेहरू जनसंघ को मिटा देने की बातें करते थे’। इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा कि, ‘जब देश में पंडित नेहरू की सरकार थी, उस समय जनसंघ का जन्म हुआ। पंडित नेहरू कहा करते थे कि हम जनसंघ को जड़-मूल से उखाड़कर फेंक देंगे। आगे वे बोले आज हमने कांग्रेस-मुक्त भारत बनाने का बीड़ा उठाया और सड़ी हुई सोच से देश को मुक्त कर रहे हैं’।
PM Modi ने ट्वीट कर अमेरिका में हुए आतंकी हमले की निंदा की
नेहरु जनसंघ को जड़ से उखाड़ फेकनें की बात करते थे, हम उस सड़ी हुई सोच से देश को मुक्त कराने के लिए देश में जनजागरण कर रहें है : पीएम मोदी
— BJP (@BJP4India) November 2, 2017
हिमाचल का बच्चा भी नहीं मानेगा बात
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को हमारे देश के जवानों की शहादत का मजाक उड़ाने का कोई अधिकार नहीं है’। ‘अनगिनत जवानों ने अपनी शहादत दी है कश्मीर के लिए। और कांग्रेस के नेता कहते हैं कि कश्मीर की आजादी की मांग सही है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का मजाक भी उड़ाया और कहा कि जो कांग्रेस भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करती है उसकी बात केई और क्या हिमाचल का बच्चा भी नहीं मानेगा। और जमानत वाले मुख्यमंत्री मैनिफेस्टो में कह रहे थे कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस होगा।’ मुझे लग रहा है कांग्रेस पार्टी ‘लाफिंग क्लब’ बन गई है।
हिमाचलः कांग्रेस के 7 बागी नेताओं पर गिरी गाज, 6 साल के लिए निष्कासित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ynsOwm
Comments
Post a Comment